विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर एमआइटी हॉस्टल में छात्रों की भिड़ंत, नशे में हंगामा करने पर मारपीट, FIR दर्ज

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:13 AM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर के एमआइटी हॉस्टल में छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र ने ...और पढ़ें

ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि एमआइटी के एक छात्र ने मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया है।

ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि एमआइटी के एक छात्र ने मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur MIT Hostel Clash: एमआइटी हास्टल में शुक्रवार की रात छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें एक छात्र की पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया।

सूचना मिलने के बाद शनिवार को पुलिस एमआइटी पहुंची और मामले की जांच की।

छात्र ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मामले में छात्र ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें तीन छात्रों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि एमआइटी के एक छात्र ने मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया है।

हास्टल में घुसने का आरोप

बताया गया कि कालेज से बाहर कमरा लेकर रहने वाला एमआइटी का एक छात्र शुक्रवार की रात हास्टल में घुस गया था। हास्टल में सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बावजूद उसके अंदर प्रवेश करने की बात सामने आई है। हास्टल के छात्रों का आरोप है कि वह नशे में धुत होकर आया और हंगामा करने लगा।

विरोध के बाद मारपीट

हास्टल के छात्रों ने कथित तौर पर नशे में हंगामा करने का विरोध किया। इसके बाद छात्र के साथ मारपीट होने का आरोप है। घायल छात्र ने शनिवार को ब्रह्मपुरा थाने पहुंचकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई।

सभी बिंदुओं पर जांच

पुलिस का कहना है कि छात्र ने हास्टल के छात्रों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकीं घटनाएं

बताया गया कि एमआइटी में पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इन मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने की बात सामने आ रही है।