Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा, दो तिहाई बहुमत से बनेगी NDA सरकार, लालू प्रसाद यादव की पार्टी पर भी कसा तंज

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 03:54 PM (IST)

    Bihar Politics मुजफ्फरपुर में भाजपा की कार्यशाला में बिहार में एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम और मां जानकी के आशीर्वाद से दो-तिहाई बहुमत मिलेगा। बीएल संतोष ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रवासी मतदाताओं को प्रेरित करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Politics: प्रदेश अध्यक्ष डा.दिलीप जायसवाल ने कहा एनडीए सरकार पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर निर्माण करा रही है। इसलिए भगवान श्रीराम व माता जानकी का आशीर्वाद एनडीए को प्राप्त होगा। हम श्रीराम के हनुमान हैं। मां जानकी की धरती बिहार में एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। यह भी तय हो चुका है कि जंगलराज का सफाया होना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, बिहार के दिव्यांग भाई–बहन, वृद्धाओं, विधवा माता व बहनों के हितों को ध्यान रखते हुए एनडीए सरकार ने समाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है। केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा इससे देश की जनता खुशहाल है।

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में उत्तर बिहार की प्रांतीय कार्यशाला रविवार को मुजफ्फरपुर में एक होटल में हुई। इसमें राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर संगठनात्मक बैठक कर प्रदेश के नेताओं को प्रशिक्षित करने का टास्क दिया गया। इसे नीचे क्रम में बूथ स्तर तक उतारते हुए बूथ को सशक्त बनाया जाएगा।

    राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य है, सही मतदाताओं का नाम हर बूथ पर बिना किसी परेशानी के जुड़े। बूथ सशक्तीकरण के तहत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ से प्रेरित होकर हर प्रवासी मतदाताओं को बिहार चुनाव में मतदान के लिए लाना है। हम सभी मिलकर बिहार में और सशक्त व विकास को संकल्पित सरकार बनाएंगे।

    पीएम मोदी और नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने व बताने का काम हर बूथ पर शुरू करें। हर व्यक्ति मतदान करे और करवाए। नव मतदाताओं को पिछली महागठबंधन सरकार के समय की समस्याओं, जंगलराज की स्थिति को समझाए। सभी लोग संगठन मे वैचारिक समन्वय बनाकर इसे और मजबूत बनाएं।

    कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री डा.राजेश वर्मा, राकेश कुमार, लाजवंती झा, शिवेश राम, राधामोहन शर्मा, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद, डा.राज कुमार सिंह राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहनी, मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार समेत 29 जिलों के भाजपा विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा विस्तारक, प्रभारी, संयोजक आदि थे।

    कार्यशाला में दिए गए ये संदेश :

    • जनसंघ से लेकर यहां तक लाने वाले नेता कार्यकर्ताओं से निरंतर मिलें।
    • लक्ष्य की प्राप्ति तक कार्य और मेहनत करते रहें।
    • हर कार्यकर्ता कम से कम अपने बूथ के पांच लोगों को ले जाकर वोटिंग कराएं।
    • एनडीए चुनाव लड़ रहा है, कोई पार्टी या व्यक्ति नहीं।
    • सभी कार्य को छोड़कर चार माह पार्टी और अपने बूथों पर दें।
    • आने वाले 10 दिनों में सभी विधानसभा में कार्यशाला होगी।
    • केंद्र और बिहार सरकार के लाभार्थियों से करते रहें संपर्क।
    • योजनाओं की जानकारी और लाभ आम आदमी तक पहुंचाएं।
    • जय श्री राम नहीं, अब बिहार में होगा जय सिया-राम।
    • चुनाव जीतने तक अपने अंदर के हनुमान को जगाएं रखें।
    • विचार परिवार के लोगों से संपर्क और संवाद करते रहें।
    • पन्ना प्रमुख और पेज प्रमुख की बड़ी भूमिका इसे गंभीरता से ध्यान दें।
    • शक्तिकेंद्र और पंचायती अध्यक्ष की सक्रियता अहम।
    • हर मंडल मे 25 अतिसक्रिय कार्यकर्ता की सूची तैयार करना।
    • बूथ कैटेगरी के अनुसार मेहनत करना। वोट और वोटिंग बढ़वाना।

    comedy show banner
    comedy show banner