Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics : भाजपा के प्रदेश मंत्री ने बताया विधानसभा चुनाव में जीत का फार्मूला, कहा- विपक्ष इन वजहों से असफल

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 03:13 PM (IST)

    Bihar Assembly Election 2025 भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है। विकास की कोई योजना नहीं है। भाजपा और एनडीए सरकार के पास विकास का स्पष्ट रोडमैप है। उसे जनता के बीच जमीन पर उतारा जा रहा है। विपक्षी दल केवल साजिश और अफवाह को चुनावी हथियार बनाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता,मुजफ्फरपुर। Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सह तिरहुत क्षेत्र के सह प्रभारी नंद प्रसाद चौहान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन सरकार के पास स्पष्ट विकास का रोडमैप है, जिसे जनता के बीच जमीन पर उतारा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है और न ही जनहित की योजना। इसी कारण वे केवल साजिश और अफवाह को चुनावी हथियार बनाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। बुधवार को पश्चिमी जिला भाजपा कार्यालय मधुबन-जगदीश में आयोजित कार्यक्रम में चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से बताएं और विपक्ष के झूठ को उजागर करें। उन्होंने कांटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला में संगठनात्मक टिप्स भी दिए।

    मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। विपक्ष के भ्रम फैलाने के प्रयास को विफल करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार आम लोगों के जीवन को सरल और सुलभ बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता काटी विधानसभा संयोजक प्रो. राजेन्द्र कुमार ने की, जबकि संचालन विधानसभा प्रभारी तेजनारायण शर्मा ने किया। जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा, जिला प्रभारी दिनकर पंडित समेत कई नेताओं ने विचार रखे।

    कार्यक्रम में ही भाजपा पश्चिमी जिला के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने नव-नियुक्त पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष याचना कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार साहेब, किसान मोर्चा अध्यक्ष रितेश कुशवाहा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैयद रहमानी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

    उनकी नियुक्ति पर जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण शर्मा, रामनरेश मालाकार, केशव चौबे, अजय गुप्ता, ममता कुमारी, गीता कुमारी, रंजू कुशवाहा, मंत्री नवीन कुमार ठाकुर, प्रवक्ता ललित गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए आशा व्यक्त की कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनाधार का विस्तार होगा।