त्योहारों में कम खर्च पर दिल्ली से बिहार आने के लिए एक और विकल्प, 20 सितंबर से शुरू होने जा रही सरकारी बस सेवा
दशहरा दीपावली और छठ में घर आने-जाने वालों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम एसी बसों का परिचालन शुरू करेगा। मुजफ्फरपुर से लगभग 38 बसें दिल्ली रांची सिलीगुड़ी जैसे शहरों के लिए चलेंगी। इन बसों में चेयर और स्लीपर दोनों की सुविधा होगी। 20 सितंबर से परिचालन शुरू होने की संभावना है जिससे निजी बसों द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने किराए पर रोक लगेगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। त्योहार खुशी का मौका जरूर होता है, किंतु जो परदेस रहते हैं उन्हें इन मौकों पर घर लौटने और फिर वापस परदेस जाने में काफी परेशानी होती है। इसके मद्देनजर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से विशेष सेवा शुरू की गई है।
दशहरा, दीपावली व छठ में घर आने व पर्व समाप्त होने के बाद जाने वालों की सुविधा को लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इसी माह बस सेवा शुरू करेगा। इनमें अधिकतर बसें एसी होंगी। इसमें चेयर व स्लीपर भी होंगे।
विभिन्न जिलों से दिल्ली, रांची, सिलीगुड़ी आदि के लिए बसों का परिचालन होगा। सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी से खुलने वाली बसों का ठहराव मुजफ्फरपुर होगा। जिले से करीब 38 बसों का परिचालन होगा। इसको लेकर पथ परिवहन निगम ने पहल शुरू कर दी है।
परमिट की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 20 सितंबर को अधिकारिक रूप से इसके परिचालन की संभावना व्यक्त की जा रही है।
ज्ञात हो कि पर्व के अवसर पर घर आने व फिर वापस जाने में ट्रेन की टिकट नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसका फायदा निजी बस संचालक उठाते हैं। निजी बस संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं। निगम की बस सेवा शुरू होने के बाद मनमाना किराया पर अंकुश लगेगा।
बसों में अब डिजिटल किराया की सुविधा
मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वालों के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। इनमें सफर करने वाले अब यूपीआइ व डेबिट कार्ड से किराया दे सकते हैं। मंगलवार को इस सुविधा की शुरुआत पटना रूट की बसों में कर दी गई।
एक-दो दिनों में अन्य रूटों में भी इसे लागू किया जाएगा। व्यवस्था के तहत निगम की बसों में अब कंडक्टर के पास ई-टिकटिंग मशीन होगी। इससे वे टिकट भी काटेंगे व जो यात्री डिजिटल माध्यम से किराया देना चाहेंगे उन्हें सुविधा दी जाएगी। पहले दिन सर्वर की गड़बड़ी से परेशानी हुई।
काफी जद्दोजहद के बाद पटना रूट की कुछ ही बसों में इसे शुरू किया जा सका। पहले दिन चालक व कंडक्टर को मशीन से टिकट काटने व पेमेंट लेने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। ई-टिकटिंग मशीन सुविधा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी।
पटना जा रहीं पूजा कुमारी, अभिषेक कुमार, मनोज कुमार, रेणु कुमारी आदि ने कहा डिजिटल पेमेंट की सुविधा से राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार जिले से निगम की करीब 96 बसों का परिचालन हो रहा है। परिवहन निगम द्वारा बसों के अनुसार ही ई-टिकटिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है।
माना जा रहा है कि सरकार पथ परिवहन निगम के माध्यम से लोगों की परेशानी को दूर करने की दिशा में प्रयास कर रही है। इसके साथ ही का में पारदर्शित का भी ख्याल रख रही है। यह सेवा दिशा में कदम माना जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।