महिला ने नवजात का किया सौदा@ 50,000, चंद दिनों बात आई बेटे की याद तो हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला ने अपने नवजात बेटे को 50 हजार रुपये में बेच दिया। पैसे खत्म होने पर उसे बच्चे की याद आई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जवाहरलाल रोड के एक व्यापारी के घर से बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। महिला पहले उस व्यापारी के घर काम करती थी और उसने वहीं बच्चे को जन्म दिया था।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar News: कांटी इलाके की मूल निवासी एवं वर्तमान में कच्ची पक्की रहने वाली एक महिला ने आर्थिंक तंगी से परेशान होकर नवजात पुत्र को 50 हजार रुपये में बेच दिया। जब यह पैसे खत्म हो गए तो महिला को बच्चे याद आई।
इसके बाद वह मंगलवार को नगर थाने पहुंचकर विलाप करने लगी। पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष बोली कि उसके बच्चे को जवाहरलाल रोड के एक कारोबारी ने लिया है। महिला की शिकायत पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
इसमें कारोबारी महिला ने बताया कि उनको कोई संतान नहीं है। उक्त महिला ने मर्जी से उन्हें बच्चा दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने बच्चे को गोद लिया था। उसका पूरा ध्यान रख रही थी। छानबीन के बाद पीड़ित महिला को उसका बच्चा सौंप दिया गया है।
बताया गया कि उक्त महिला जवाहरलाल रोड के कारोबारी के यहां काफी दिनों से घर का काम कर रही थी। उक्त महिला को पहले से चार बच्चे हैं। एक पखवारे पूर्व उसके घर में ही रहकर उसने पुत्र को जन्म दिया था। इसके बाद उसने कारोबारी को बच्चा दे दिया।
महिला ने आकर शिकायत की थी कि उसके बच्चे को कारोबारी ने ले लिया है। इसके बाद पुलिस को कारोबारी के घर भेजा गया। छानबीन के बाद बच्चे को उसकी असल मां के हवाले कर दिया गया है। मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
शरत कुमार, नगर थानाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।