Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैर औरत काे भगा ले जाना...अकेली महिला के घर देर रात जाना अच्छी बात नहीं, इस सलाह पर बिहार के युवक ने पत्नी को दिया 'स्पेशल गिफ्ट'

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jul 2022 10:16 AM (IST)

    Bihar illicit relationship Case बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर का मामला। गैर महिलाओं के साथ संबंध होने की बात सामने आने के बाद पति से लगातार क्षुब्ध रहती थी महिला। कुछ ही दिन पहले एक महिला को लेकर भाग गया था उसका पति।

    Hero Image
    सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही मामले की जांच। प्रतीकात्मक फोटो

    उजियारपुर (समस्तीपुर), जागरण संवाददाता। बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर से एक दुखद घटना की सूचना मिल रही है। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक महिला की हत्या करने के बाद उसके पति ने शव को बिजली के हाइपावर टावर से लटका दिया। इससे बर्बरता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। घटना शनिवार देर रात की बताई गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आरोपित पति काे हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ कर रही है। उससे मिली जानकारी के आधार पर जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के लोगों ने अपने से अलग कर रखा है

    स्थानीय लोगों के अनुसार सैदपुर गांव निवासी देवनारायण राय मनचला प्रवृति का इंसान है। उसके कई गैर महिलाओं के साथ नाजायज संबंध हैं। आज से कोई सात-आठ माह पहले भी वह एक महिला को भगाकर ले गया था। यह बात उसकी पत्नी को पसंद नहीं था। वह इसका हमेशा विरोध करती थी। समझाती थी। सही-गलत में फर्क करना बताती थी। यह चीज देव नारायण को पसंद नहीं था। इसलिए वह मारपीट करता था। दोनों के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था। देवनारायण के बुरे आचारण की वजह से गांव के लोग भी नाराज थे। ग्रामीणों ने गांव में किसी भी मौके पर आयोजित होनेवाले खानपान से भी उसे छांट दिया था।

    बेहतर बनने की सलाह देने की सजा

    इसी वजह से शनिवार की देर रात उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर मृतका के शव को बगल के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव से गुजर रही हाई पावर बिजली के टावर से लटका दिया। सुबह जब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो काफी संख्या में ग्रामीणों ने आरोपित के घर को घेर लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने लोगों के बीच से जान बचाकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसे थाना लाया गया है जहां पूछताछ की जा रही है। जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि बेहतर बनने की सलाह देने की सजा औरत को मिली है।