Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Election Candidate List 2025: भाजपा से कटा टिकट, पारू से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे अशोक सिंह

    By Sanjeev KumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 16 Oct 2025 12:30 PM (IST)

    BJP Candidate List: बिहार में 2025 के चुनावों के लिए राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेता अशोक सिंह को टिकट न मिलने पर उन्होंने पारू से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अशोक सिंह पहले विधायक रह चुके हैं और उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। अन्य दलों में भी टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है।

    Hero Image

    सरैया में अपने समर्थकों के साथ बैठक करते विधायक अशोक सिंह। जागरण 

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025,  BJP candidate list: पारू से वर्तमान भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने सरैया में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इसमें गठबंधन में सीटिंग सीट रालोमो को देने और उसके बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद निर्दलीय चुनाव में जाने की घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में उपस्थित लोगों ने पारू से निर्दलीय चुनाव लड़ने का सुझाव उन्हें दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने 17 अक्टूबर को नामांकन करने की घोषणा की। इस बैठक में किसान चाची राज कुमारी देवी, प्रमुख पति अशोक कुमार पासवान, उप प्रमुख तारकेश्वर चौधरी गणेश शर्मा आदि मौजूद थे।

    अशोक कुमार सिंह वर्तमान में पारू विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंधित हैं। उन्होंने पारू सीट से चार बार चुनाव जीता है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की बात करें तो अशोक कुमार सिंह ने 60.11 प्रतिशत यानी 77,392 वोट हासिल किए थे।

    उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंकर प्रसाद को 14,698 मतों के अंतर से हराया था। उन्हें 62,694 मत मिले थे। वैसे शंकर प्रसाद ने इस बार राजद से टिकट हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।