महिला करने लगी गलत काम, फोन से करती थी डीलिंग, घर पर ही बुलाती थी ग्राहकों को, मुजफ्फरपुर पुलिस भी चौंकी
Bihar Crime मुजफ्फरपुर शहर के काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस की छापेमारी के बाद इस रहस्य से हटा पर्दा। इस दौरान नजर बचाकर घर से भाग निकली महिला। उसके एक सहयोगी की भूमिका को भी पुलिस मान रही संदिग्ध। प्राथमिकी दर्ज।

मुजफ्फरपुर, जासं। शहर के काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मझौलिया स्थित एक घर में छापेमारी की। यहां से दो लड़कियों को हिरासत में लिया। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि इस घर में रहने वाली महिला गलत काम करती है। वह फोन से ही ग्राहकों से डीलिंग करती है। रेट तय होने के बाद ग्राहकों को घर पर ही बुलाती लेती है। उसके इस काम से आसपास के लोग भी परेशान थे। उनकी शिकायत थी कि यहां हमेशा असामाजिक तत्वों का आना-जाना रहता है। जिससे असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस ने जब छापेमारी की तो महिला वहां से भागने में सफल हो गई, किंतु दो लड़कियां वहां पर थी। इसके बाद पुलिस ने महिला धंधेबाज पर दबाव डालने के लिए उन लड़कियों को हिरासत में लिया और थाने लौट आई।

महिला ने खुद ही थाने में सरेंडर किया
काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने जब मझौलिया स्थित उस महिला के घर में छापेमारी की तो करीब चार लीटर मिलावटी शराब बरामद हुई। उसकी पहचान उस इलाके की रिंकू देवी के रूप में हुई है। पुलिस को उस महिला के अलावा उसके घर तक शराब पहुंचाने वाले धंधेबाज की भी तलाश थी। वह भी वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी दोनों बेटियों को ही हिरासत में ले लिया और थाने आ गई। जब उस महिला को दोनो बेटियाें के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली तो उसने सरेंडर करने का फैसला किया। वह स्वयं ही थाने पहुंच गई और अपना गुनाह कुबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राज्य में शराबबंदी के बाद भी शराब का कारोबार करने के मामले में उस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसके बाद जेल भेज दिया गया।

शराब के धंधे में महिलाएं
मुजफ्फरपुर में शराब के कारोबार के दौरान महिला की गिरफ्तार का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई महिलाएं शराब के साथ पकड़ी जा चुकी हैं। कई तो इसको डिलिवर करने के लिए जाते समय पकड़ी गईं। दरअसल शराब के धंधेबाजों ने पुलिस को धोखा देने के लिए अब अपने गिरोह में महिलाओं को शामिल कर लिया है। क्योंकि महिलाओं पर जल्दी शक नहीं होता है। इसकी आड़ में वे अपने काम को सुगमता से कर सकें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।