विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार: सालभर में धंसा ₹250 करोड़ से बना बाइपास का हिस्सा, NHAI ने बरसात को ठहराया जिम्मेदार

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:02 AM (IST)

मुजफ्फरपुर में 250 करोड़ रुपये की लागत से बने मधौल-सदातपुर बाइपास का एक हिस्सा सालभर में तीसरी बार धंस गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर बाइपास का 5 फीट हिस्सा धंसा, सड़क में दरारें।

  2. 250 करोड़ रुपये का बाइपास सालभर में तीसरी बार क्षतिग्रस्त।

  3. NHAI ने बारिश को बताया कारण, मरम्मत कार्य जारी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आवागमन सुलभ करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से मधौल से सदातपुर तक 17 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण कराया गया था।

वर्ष 2025 के अक्टूबर में ही इस पर आवागमन शुरू हुआ था, लेकिन सालभर में ही बाइपास का बाहरी हिस्सा धंस गया है।

मधौल की ओर से बाइपास पर चढ़ने के साथ ही छोटा पुल है। इसके शुरुआती हिस्से पर रेलिंग के किनारे मजबूती को लेकर कंक्रीट, पत्थर और मिट्टी से भरा गया था, जो पूरी तरह धंस गया।

करीब पांच फीट में यह हिस्सा धंसा है। इस कारण एनएच का हिस्सा जो रेलिंग से सटा है, उस सड़क में भी दरारें आ गई हैं। यह सड़क करीब 250 करोड़ रुपये से NHAI ने बनवाई थी।

NHAI के परियोजना निदेशक ने कहा कि मरम्मत कार्य दोपहर से ही शुरू कर दिया गया। बरसात के कारण धंसने की घटना हुई है। आसपास के हिस्सों को भी देखा जा रहा है।

रात तक मरम्मत कार्य पूरा होने की संभावना

मामला NHAI के परियोजना निदेशक के संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। मरम्मत कार्य दोपहर से ही शुरू कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात तक काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रेनकट के कारण धंसने की घटना घटी है। आसपास के हिस्सों को भी देखा जा रहा है। अगर जरूरत होगी तो इसकी भी मरम्मत कराई जाएगी।

तीन माह पहले भी बाइपास पर धंसी थी सड़क

करीब तीन माह पहले इसी बाइपास पर सदातपुर की ओर से करीब दो फीट में रेलिंग से सटकर सड़क धंस गई थी। बारिश के समय सड़क धंसने की घटना घटी थी, जिसे एक दिन बाद NHAI ने मरम्मत कराकर दुरुस्त कराया। यह तीसरी बार है, जब बाइपास के हिस्से में धंसने की घटना घटी है।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद गंगा किनारे यात्रियों की भारी भीड़, भागलपुर में 15-20 मिनट पर चल रहे स्टीमर

यह भी पढ़ें- सूरज ढलते ही शुरू हुई पढ़ाई, बिहार के 38 जिलों में लगीं शाम की क्लास; 7:30 बजे तक पढ़ेंगे बच्चे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।