यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: मुजफ्फरपुर से लेकर मधुबनी तक... क्या BJP बदलेगी अपने उम्मीदवार? इन 2 जातियों में नाराजगी
बीजेपी ने लगभग अपने सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। ऐसे में अब दो जातियों में सबसे ज्यादा नाराजगी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Lok Sabha Election 2024 बीबीगंज में गुरुवार को भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की प्रांतीय बैठक फ्रंट के प्रांतीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें एनडीए उम्मीदवारों की सूची में भूमिहार-ब्राह्मण समाज की अनदेखी पर नाराजगी जताई गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवारों की सूची पर पुनर्विचार करते हुए भूमिहार और ब्राह्मण समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।
भूमिहार-ब्राह्मण समाज में नाराजगी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भूमिहार- ब्राह्मण समाज की परंपरागत सीटों पर उम्मीदवारी नहीं दिए जाने से समाज के लोगों में निराशा और आक्रोश है।
विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने कहा कि मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, महाराजगंज, वाल्मीकि नगर एवं मधुबनी में भूमिहार और ब्राह्मण समाज की परंपरागत दावेदारी को नजरअंदाज किया गया है।
दोनों समाज के लोगों को अभी प्रतिनिधित्व देने का लाभ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री धर्मवीर शुक्ला, मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, श्याम बिहारी चौधरी, विजय चौधरी आदि ने भाग लिया।
