Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar assembly by-election 2021: चिराग ने सीएम नीतीश की पार्टी ने लिए कही बड़ी बात, कुशेश्वरस्थान में भरी हुंकार

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Tue, 19 Oct 2021 08:46 AM (IST)

    कुशेश्वरस्थान पहुंचे चिराग पासवान ने यहां पूजा अर्चना के बाद बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की। कहा सीएम नीतीश कुमार की पार्टी इस चुनाव में तीसरे और चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही है। 2020 का चुनाव हमने उनको हराने के लिए लड़ा था।

    Hero Image
    विधानसभा उपचुनाव 2021 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज।

    कुशेश्वरस्थान (दरभंगा), संस। बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी टीम को मैदान में उतार दिया है। विभाजन के बाद लोजपा (रामविलास) भी मैदान में है। इसके नेता चिराग पासवान के अब भी पुराने तेवर ही हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। कहा, पिछले चुनाव में जदयू को तीसरे नंबर की पार्टी बनाने में हमलोगों ने सफलता हासिल की। इस चुनाव में जदयू प्रत्याशी रेस में हैं ही नहीं। जमानत बचा लें, यही बहुत है। चुनाव प्रचार के क्रम में दरभंगा जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान पहुंचे चिराग ने यहां पूजा अर्चना की। इसके बाद अपने प्रत्याशी की जीत और जदयू की हार के दावे के साथ अभियान की शुरुआत की। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू रेस में कहीं भी नहीं

    लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने स्थानीय बाजार के एक धर्मशाला में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी के उम्मीदवारों को जबरन हराया गया था। आज ऐसी शक्तियों को मजा चखाने का समय आ गया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार किया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हमलोगों ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को हराने के लिए काम किया ाअौर उसमें सफल रहे। इस चुनाव में जदयू रेस में कहीं भी नहीं है। तीसरे-चौथे नंबर पर रहे या किसी तरह जमानत बचा ले, यही बहुत है।

    चिराग ने जम्मू-कश्मीर में बिहारी मजदूरों की हत्या के लिए राज्य सरकार की नीतियों को जिम्मेवार ठहराया है। कहा, बिहार के मजदूर दूसरे प्रदेश में धक्के खा रहे हैं। उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। यदि यहीं पर रोजगार की व्यवस्था हो गई होती तो शायद यह हालत नहीं होता। शराबबंदी को फेल करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सूबे में पूर्ण शराब बंदी करा रखी है, लेकिन हर कोई जानता है कि गांव-गांव में शराब की होम डिलीवरी होती है। चिराग चुप रहने वाले नहीं हैं। जब तक बिहार का विकास नहीं होगा। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने लोजपा (राम विलास) की उम्मीदवार अंजू देवी को भारी मतों से जिताने की अपील की। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, शाहनवाज कैफी, हुलास पांडे, संजय पासवान, पूनम देवी, राजू तिवारी एवं अंजू देवी ने संबोधित किया।