Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Bengal Election Result 2021: जानें, क्यों बिहार के मुजफ्फरपुर के नेताओं की बढ़ी हैं धड़कनें?

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 02 May 2021 12:26 PM (IST)

    Bengal Election Result 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में भाजपा के अतिरिक्त जदयू और राजद ने भी हिस्सा लिया था लेकिन मुजफ्फरपुर से केवल भाजपा के नेता ही वहां चुनाव प्रचार करने गए थे। इसलिए उन्हें इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

    Hero Image
    यहां से केवल भाजपा के नेता ही पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने गए थे। प्रतीकात्मक फोटो

    मुजफ्फरपुर, ऑनलाइन डेस्क। Bengal Election Result 2021: आज चुनाव परिणाम का दिन है। पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनाव 2021 के परिणाम आने का दिन। राजनीति में रुचि रखनेवाले शहर के लोग भी रविवार की सुबह से ही टीवी स्क्रीन के सामने इन परिणामों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बैठे हैं। लेकिन, जिले के कुछ नेताओं की दिलचस्पी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में खास तौर पर है। क्याेंकि यहां के कई नेता इस चुनाव के दौरान विभिन्न भूमिकाओं में वहां पर थे। ऐसे में उनकी इस कठोर मेहनत का क्या परिणाम निकला? इस बारे में जानने की उनकी सहज ही इच्छा है। जब तक उन क्षेत्रों का परिणाम अंतिम रूप से घोषित नहीं कर दिया जाता है, इन नेताओं की धड़कनें सामान्य होनेवाली नहीं हैं। जहां तक ताजा रुझान की बात है तो अभी टीएमसी ने भाजपा पर बढ़त बना ली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी चुनाव परिणाम के अंत तक इस ट्रेंड को बरकरार रख पाती है या भाजपा कुछ चमत्कार करती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : Bihar: जदयू नेता ने दारोगा को दी धमकी, कहा- तुम्हारा बाप का थाना नहीं है, दो घंटे में औकात बता देंगे... Audio Viral

    यूं तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में भाजपा के साथ साथ जदयू ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। राजद ने टीएमसी का समर्थन किया था। बावजूद इसके केवल भारतीय जनता पार्टी के ही मुजफ्फरपुर से जुड़े कुछ नेता वहां चुनाव प्रचार की विभिन्न जिम्मेवारियों में थे। इनमें जिला महामंत्री डॉ. मनोज कुमार सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निचिकेता पांडेय, महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी, जिला कार्यसमिति सदस्य रवि रंजन शुक्ला आदि प्रमुख हैं। पार्टी ने उन्हें कई तरह की जिम्मेदारियां दे रखी थीं।

     आज जब चुनाव परिणाम घोषित किए जा रहे हैं तो उन सीटों पर इन नेताओं की ओर से किए गए कार्य का क्या परिणाम निकला, इसके बारे में जाने की उनकी सहज ही उत्कंठा है। इतना ही नहीं, इन परिणामों से उन नेताओं के भविष्य की दिशा भी तय होने की उम्मीद है। ऐसे में यदि चुनाव परिणाम उनकी पार्टी के पक्ष में जाता है तो सहज रूप से पार्टी आलाकमान की ओर से उन्हें कोई और जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिससे आगे चलकर उनका राजनीतिक भविष्य संवर सकता है। इन सब बातों को लेकर उनकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इस बारे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ‌नचिकेता पांडेय ने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में मैं था वहां पर पार्टी की बढ़त है।‌ उम्मीद है कि बढ़त बरकरार रहेगी।‌ उन्होंने कहा कि 100 सीट‌ें ऐसी हैं जहां भाजपा 100-200 वोटों से ही आगे-पीछे चल रही है। इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी।  

    comedy show banner