Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में इस जगह पर अर्जुन ने अज्ञातवास के दौरान छिपाया था अपना गांडीव, यह स्थल आज देश-दुनिया की नजरों से ओझल

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Wed, 23 Sep 2020 01:38 PM (IST)

    मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत शिवनगर गांव स्थित गांडीवेश्वर नाथ महादेव स्थान का महाभारतकालीन जुड़ाव बताया जाता है। उपेक्षित पड़े इस पौराणिक स्थल के विकास की दरकार है। समय-समय पर इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिए जाने की बात उठती रही है लेकिन आज तक यह संभव नहीं हो पाया।

    महाभारतकाल के पूर्व से ही शिवनगर गांव के उत्तर बाबा गांडीवेश्वर नाथ स्थान है।

    मधुबनी, [आमोद कुमार झा]। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत शिवनगर गांव स्थित महाभारतकालीन महत्व का गांडीवेश्वर नाथ महादेव स्थान आज भी विकास से कोसों दूर और देश-दुनिया की नजरों से ओझल है। यह ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व का धरोहर उपेक्षित व असुरक्षित है। समय-समय पर इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिए जाने की बात उठती रही है, लेकिन आज तक यह संभव नहीं हो पाया। बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर शिवनगर गांव में पौराणिक, धाॢमक, ऐतिहासिक स्थल गांडीवेश्वर नाथ महादेव विराजमान हैं, जहां आज भी दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थल की पौराणिक महत्ता

    कहते हैं कि महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडव गांडीवेश्वर स्थान पहुंचे थे। उस दौराान अर्जुन ने इसी स्थल पर अपने गांडीव को छुपाकर रखा था। इसी कारण इस जगह का नाम गांडीवेश्वर स्थान पड़ा। मान्यता है कि यहींं अर्जुन ने कठोर तपस्या के बल पर महादेव से पशुपति अस्त्र प्राप्त किया था। गांडीवेश्वर स्थान की उत्तर दिशा में गौरीशंकर का मंदिर है जहां सात सीढ़ी नीचे उतरकर श्रद्धालु भगवान गौरीशंकर की पूजा-अर्चना करते हैं। गौरीशंकर मंदिर से सटे बाबा गांडीवेश्वर नाथ महादेव विराजमान हैं।

    विकास की जरूरत महसूस करते लोग

    पंडित गौतम बाबा, त्रिलोक नाथ झा, प्रकाश झा, मालिक झा, रौशन कुमार झा कहते हैं कि महाभारत काल की पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक स्थल गांडीवेश्वर नाथ महादेव स्थान को विकसित किए जाने की आवश्यकता है। शिवनगर गांव के काशीनाथ झा मंगल, दिनेश झा, दीपक कुमार झा मंटू, उतिम महतो, महेश मिश्र, शाहपुर गांव के ललित कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह एवं अग्रोपट्टी के सोखी यादव, बिलट यादव, सरोज यादव सहित कई लोगो ने बताया कि महाभारतकाल के पूर्व से ही शिवनगर गांव के उत्तर बाबा गांडीवेश्वर नाथ स्थान है। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत है। विधान परिषद के तत्कालीन सभापति पंडित ताराकांत झा ने अपने कार्यकाल में इस पौराणिक व ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन स्थल से जोडऩे के लिए काफी प्रयास किया था, लेकिन आज तक वह प्रयास मूर्तरूप नहीं ले सका।

    सरकार को भेजी गई रिपोर्ट

    अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने बताया कि शिवनगर गांव स्थित गांडीवेश्वर स्थान को विकसित करने के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही सीओ बेनीपट्टी से इस ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल के भूमि के संबंध में विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तूत करने को कहा गया है।