Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रवृत्ति राशि के गबन में पूर्व मुखिया व पति गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 28 Oct 2017 01:36 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर। अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि गबन करने के आरोप में बर्री पंचायत की प ...और पढ़ें

    Hero Image
    छात्रवृत्ति राशि के गबन में पूर्व मुखिया व पति गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर। अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि गबन करने के आरोप में बर्री पंचायत की पूर्व मुखिया नूतन देवी व उनके पति कर्पूरी ठाकुर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कटरा थाना कांड सं. 43/13 में दोनों अभियुक्त थे। वहीं, मुखिया पति के खिलाफ ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला 7 वर्षो से लंबित था। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2006 में अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि आई थी। मुखिया रहते हुए उन्होंने लगभग 5 लाख की राशि का गबन पंचायत सचिव की मिलीभगत से कर लिया। इस संबंध में ग्रामीण अरेंद्र नाथ राय ने डीएम को आवेदन देकर जांच की मांग की थी। डीएम द्वारा जांच कराने पर मामला सत्य पाया गया। लिहाजा डीएम के आदेश पर तत्कालीन मुखिया नूतन देवी व पंचायत सचिव कृष्णनंदन सहनी के खिलाफ सरकारी राशि गबन सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। पंचायत सचिव ने गबन की अवधि अपने पूर्वकालीन सचिव सुधीर सिह व मो. इम्तेयाज के समय का बताकर पल्लू झाड़ लिया। इससे पंचायत सचिव कार्रवाई से बच निकले। उधर, पूर्व मुखिया ने बताया कि उसे न्यायालय से जमानत मिली हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुखिया पांच वर्षो से फरार चल रही थी। वहीं, पति कर्पूरी ठाकुर मारपीट के मामले मे 7 वर्षो से फरार थे। उनकी कुर्की वारंट भी निकल चुका है। इस बीच केस के 6 आइओ बदले, लेकिन किसी ने गिरफ्तारी नहीं की। वर्ष 2011 में भवानीपुर के नागेश्वर राय ने मारपीट की प्राथमिकी कराई थी। बता दें कि प्रखंड का यह पहला मामला है जब सरकारी राशि गबन के आरोप में किसी पूर्व जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी हुई है। इसके पहले कई मुखिया पर सोलर लाइट घोटाले के आरोप लगे थे, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें