Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के इस जिले में आज 10 जगहों पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, यहां देखें लिस्ट

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासन ने शहर के 10 प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाने का फैसला किया है। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान दुर्गा पूजा से छठ तक जारी रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। शहर में नासूर बने अतिक्रमणकारियों पर शुक्रवार को प्रशासनिक 'डंडा' चलेगा। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में एक साथ 10 जगहों पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

    एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने इसे लेकर बुधवार को मुशहरी सीओ समेत शहरी क्षेत्र के संबंधित थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर रणनीति तय की। उन्होंने विधि व्यवस्था बनाए रखने को मजिस्ट्रेट, वरीय पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती कर दी है। ताकि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि यह अभियान शुक्रवार के बाद भी लगातार जारी रहेगा। दुर्गा पूजा से छठ तक श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष रूप से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन-जिन स्थलों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अगर वहां दोबारा लगा तो कार्रवाई की जाएगी।

    इसकी निगरानी संबंधित थाना स्तर से भी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष उक्त स्थल पर पुलिस पदाधिकारी, लाठी पार्टी और स्वयं उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था बनाए रखेंगे।

    इसकी सूचना माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को देना सुनिश्चित करेंगे। ट्रैफिक थानाध्यक्ष को दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात की समस्या नहीं हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

    पर्व-त्योहार में चलता अभियान, फिर भूल जाते जिम्मेदार 

    पर्व-त्योहार का अवसर आते ही अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो जाता है। इसके बाद फिर जवाबदेह पदाधिकारी भूल जाते हैं। इससे पहले सावन में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन यह महज खानापूरी साबित हुई।

    जबकि अतिक्रमण हटाने के नाम पर हजारों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी कोई परिणाम नहीं निकलता। त्योहार की समाप्ति के बाद निगम, थाना और प्रशासनिक पदाधिकारी इस ओर झांकने जाते हैं।

    इन जगहों पर से हटेगा अतिक्रमण :

    • बाजार समिति, अहियापुर से जीरोमाइल होते हुए अखाड़ाघाट पुल तक।
    • सिकंदरपुर थाना से सरैयागंज टावर तक।
    • सरैयागंज टावर से गांधी चौक, छाता बाजार तक।
    • इमलीचट्टी बस स्टैंड से स्टेशन रोड, मोतीझील होते हुए कल्याणी तक।
    • सरैयागंज टावर से डीएम आवास तक।
    • जूरन छपरा से लक्ष्मी चौक तक।
    • कलमबाग चौक से अघोरिया बाजार तक।
    • अघोरिया बाजार से आरडीएस चौक तक।
    • सरैयागांज टावर से जवाहरलाल रोड होते हुए कल्याणी तक।
    • हरिसभा चौक से पानी टंकी चौक होते हुए एमडीडीएम कॉलेज तक।