अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की कलाई में सजेगी मुजफ्फरपुर की लहठी, जिले के कई मेहमान होंगे शामिल
Anant Singh Daughter Wedding News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को तय है, जिसके लिए मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध लहठी विशेष रूप से तैयार की गई है।

विश्व प्रसिद्ध लहठी उनके लिए विशेष रूप से तैयार कराकर ले जाई जा रही है।
HighLights
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को।
मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध लहठी विशेष रूप से दुल्हन के लिए तैयार।
भव्य शादी में लाखों मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, घुड़दौड़ भी।
गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। Shivangi Singh Wedding Muzaffarpur Lahathi: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को पैतृक गांव नदवां बाढ़ में तय है।
उनकी शादी बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार से हो रही है और 20 नवंबर को दानापुर के एक रिसॉर्ट में तिलक समारोह संपन्न हो चुका है।
इस शादी का मुजफ्फरपुर कनेक्शन भी सामने आया है। यहां से मेहमानों के साथ विश्व प्रसिद्ध लहठी भी उनके लिए विशेष रूप से तैयार कराकर ले जाई जा रही है।
-1795355031062.webp)
लहठी और निमंत्रण का जुड़ाव
विधायक अनंत सिंह ने मुजफ्फरपुर के अपने कई शुभचिंतकों को आमंत्रित किया है, जिनमें व्यवसायी राणा रंजीत सिंह भी शामिल हैं।
उन्होंने शिवांगी सिंह को शुभकामना देते हुए कहा कि उनके लिए विशेष रूप से तैयार मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध लहठी ले जा रहे हैं, जो सुहाग की निशानी भी है।
इसके साथ बनारसी साड़ी और शृंगार के साधन भी उपहार स्वरूप ले जाए जा रहे हैं, जबकि जिले के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न वर्गों के लोग समारोह में आमंत्रित हैं।

रस्में और भव्य इंतजाम
दूल्हा ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार बिहटा के निवासी हैं और उनके पिता सीआरपीएफ कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह हैं।
20 नवंबर को दानापुर में हुए तिलक समारोह में अनंत सिंह बड़े काफिले के साथ पहुंचे और होने वाले दामाद को लैंड रोवर डिफेंडर कार व सोने के आभूषण उपहार में दिए।

शादी में बिहार व अन्य राज्यों से करीब चार लाख मेहमानों के आने की चर्चा है, जिनके लिए 150 शाकाहारी व्यंजनों व लाखों रसगुल्लों की व्यवस्था की जा रही है।

शाही सजावट और घुड़दौड़
समारोह के लिए 10 से 12 बीघा जमीन पर पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें लगभग 30 फीट ऊंचा मंच और जयपुर की थीम पर सजावट की जा रही है।
जयमाला के लिए 100 फीट चौड़ा व 35 फीट लंबा स्टेज तैयार किया जा रहा है, जिसके बीच मंडप व आसपास रेस्टोरेंट की व्यवस्था रहेगी।
शादी में घुड़दौड़ का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसके विजेता को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी, हालांकि मौसम व तैयारियों को लेकर चर्चाएं भी जारी हैं।
यह भी पढ़ें- लाखों रसगुल्ले, 150 तरह के पकवान; अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने का इंतजाम सुनकर रह जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें- 180 ग्राम सोना पहनाकर छोटे भाई ने जीजा का किया स्वागत, अनंत सिंह की बेटी के तिलक में दिखा शाही अंदाज