दोबारा शादी-सुहागरात की तैयारी में जुटे मुजफ्फरपुर के युवक की गोद में पापा-पापा कहते आ बैठा बच्चा, सभी हक्का-बक्का
AMAZING MARRIAGE डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ जिले के साहेबगंज पहुंची महिला ने बताया युवक की पूरी कहानी। कैसे करीब आया और प्रेमजाल में फंसा कर शादी कर ली। इसके बाद वह दूर होने लगा और अब तो दूसरी शादी ही कर ली।
साहेबगंज (मुजफ्फरपुर), संस। पति की तलाश करते गोद में डेढ़ वर्षीय पुत्र को लेकर आलिशा कुमारी कटिहार से साहेबगंज पहुंची। वहां जब पति के गांव थाने के मधुबन सुरज पहुंची तो पति अजय कुमार दूसरी शादी रचा रहा था। विरोध के बाद भी उसने 22 जून को दूसरी शादी कर ली। इसपर पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
- - कटिहार से पति को खोजते पहुंचीं साहेबगंज, रचा रहा था दूसरी शादी
- - विरोध के बाद भी पति ने कर ली दूसरी शादी, थाने में की शिकायत
- - 26 जून 2016 को पूर्णिया के सिविल कोर्ट में किया था विवाह, 10 मार्च 2021 को पुत्र को दिया था जन्म
यह भी पढ़ें : पश्चिम चंपारण में देर रात खिड़की तोड़कर युवती के कमरे में घुसा युवक, कर दी ऐसी हरकत की सभी कह रहे-SHAME
थाना परिसर में रोते हुए कटिहार के बरारी थाना निवासी पीडि़ता आलिशा कुमार ने पुलिस को आपबीती सुनाई। कहा कि अजय के पिता महेंद्र राय उर्फ सुरेंद्र राय सिवान में कृषि पदाधिकारी हैं। 2016 में वे कटिहार में पदस्थापित थे। उस समय अजय उसके साथ पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया और 26 जून 2016 को पूर्णिया के सिविल कोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली। 10 मार्च 2021 को आलिशा ने पुत्र को जन्म दिया। दोनों कटिहार में रहते थे। इसी बीच परिवारवालों के बुलाने पर अजय अपने गांव आ गया। पिता की बदली हो गई और दोनों के बीच दूरी बढऩे लगी। लंबी प्रतीक्षा के बाद वह 21 जून को पति के गांव पहुंची तो देखा कि वह दूसरी शादी कर रहा है। उसके परिवार के लोग मार-पीट कर उसे भगाने लगे। इस पर ग्रामीण साथ खड़े हो गए और वह थाने पहुंच गई। बताया कि वह कौशल विकास योजना में शिक्षण का कार्य करती हैै। समाचार लिखे जाने तक न्याय पाने की आस लिए वह थाने में ही थी। उसकी आंखों से आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़ता के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव ने अपना 'साम्राज्य' बढ़ाने काे तैयार किया रोडमैप, इस तरह खुद को बनाएंगे मजबूत