हर भोला हर भोला, भोला भोला हरऽ हरऽ..
मुजफ्फरपुर, प्रतिनिधि : 'हर भोला हर भोला, भोला भोला हरऽ हरऽ हर शिव हर शिव शिव शिव हरऽ हरऽ' से आस-पास का क्षेत्र गूंज रहा था। जैसे वातावरण शिवमय हो गया हो। अवसर था प्रथम शिव शिष्या दीदी नीलम आनन्द की 7वीं पुण्यतिथि पर शहर के जोगिया मठ इलाके में आयोजित शिव चर्चा का। शिव चर्चा की शुरुआत गुरु वंदना के बाद दीदी नीलम आनंद द्वारा रचित संकीर्तन हर भोला हर भोला .. और जागरण भजन जागऽ जागऽ महादेव से हुई। इसके बाद शिव शिष्य लालबाबू रजक, मनोज कार्की, प्रेम कुमार, अरविन्द कुमार आदि ने अपने भजन से लोगों को मुग्ध कर दिया। शिव चर्चा में आए वक्ताओं ने शिव शिष्यता के आदर्श हरीन्द्रानंद द्वारा प्रदत्त विभिन्न सूत्रों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दीदी नीलम आनंद प्रथम शिव शिष्या थी। उन्होंने सदैव जनमानस को शिवगुरु से जोड़ने का कार्य किया। उनका कहना था कि शिव शिष्यों का आचरण भी शिव के अनुरूप होना चाहिए। शिव ने जन कल्याणार्थ स्वयं विषपान कर अमृत दूसरों के लिए छोड़ दिया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शीतल गुप्ता, मो.नजीर, डा. अजय, संतोष, भोला, पवन, राजकुमार पाठक, रोशन, सुरेन्द्र पासवान, महेश दास, परमेश्वर पासवान आदि शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।