Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में 63 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, डीएम भी सक्रिय

    By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 09:47 AM (IST)

    Muzaffarpur news पहले दिन 13 किसानों ने धान बिक्री केंद्र पर बेची 872 क्विंटल धान। 2552 किसानों ने कराया निबंधन 63 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य तय 15 फरवरी तक होगी खरीदारी -- 166 केंद्रों पर धान क्रय की तैयारी प्रत्येक क्रय केंद्र का 18 लाख आवंटित।

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर में धान क्रय केद्र पर पहुंचे डीएम। फोटो-जागरण

    मुजफ्फरपुर, {अमरेंद्र तिवारी}। जिले में धान का क्रय का आगाज फीका-फीका रहा। पहले दिन के केवल 13 किसान ही क्रय केंद्र पर आए। किसानों से 892 क्विंटल की खरीद की गई। जबकि इस जिले में अब तक 2552 किसानों ने धान बिक्री के लिए निबंधन कराया है। क्रय का जायजा लेने के लिए खुद जिलाधिकारी प्रणव कुमार व जिला सहकारिता पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक जिला कापरेटिव बैंक बीरेंद्र कुमार शर्मा ने पूरी टीम के साथ कई सेंटर का भ्रमण किया। वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। नमी मापक यंत्र का किस तरह से संचालन हो रहा इसका भी जायजा लिया। जिला सहकारिता पदाधिकारी शर्मा ने बताया कि अभी धान की कटनी चल रही है। इसलिए धीरे-धीरे क्रय की रफ्तार तेज होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 फरवरी तक धान का क्रय किया जाएगा। इसके लिए 1665 केंद्र चिह्नित है। सबको क्रय के लिए 18-18 लाख की राशि दी गई है। इसके साथ ही 17 ऐसे पैक्स हैं जिनको डिफाल्टर माना गया है। अगर ऐसे सभी पैक्स एक सप्ताह के अंदर अपना पुराना-हिसाब किताब नहीं देते हैं तो उनको खरीद का अवसर नहीं मिलेगा। बताया कि इस बार साधारण धान का दर 2040 रुपये क्विंटल तय किया गया है। ए ग्रेड धान की कीमत 2060 रुपये होगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी, बीरेंद्र शर्मा ने कहना है कि धान क्रय की शुरुआत की गई है। 15 फरवरी तक क्रय होगा। हर स्तर पर निगरानी चल रही है। अगर शिकायत आएगी तो निदान होगा।

    धान मापने का यह पैमाना

    जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि धान क्रय के लिए धान की नमी 17 प्रतिशत से अधिक होगी तो नहीं ली जाएगी। 17 प्रतिशत से कम नमी वाले धान का ही क्रय किया जाएगा। किसान इस मानक का पालन करे। जिला स्तर पर डीसीओ के साथ सहयोग समिति के सहायक निबंधक वात्सलय मिश्रा की टीम हर जगह पर निगरानी करेगी। किसान अपने प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। डीसीओ ने बताया कि जिले में 318 पैक्स, आठ व्यापार मंडल है। अब तक 166 का ही चयन किया गया है। इसमें 164 पैक्स व दो व्यापार मंडल शामिल है। 63 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य है।

    किस प्रखंड में कितने पैक्स व व्यापार मंडल चिह्नित

    औराई प्रखंड में चार, बंदरा में एक, मोतीपुर में 28, बोचहां में 5, गायघाट में 17, कांटी में 5, कटरा 10, कुढ़नी 19 , मड़वन 6, मीनापुर 27, मुशहरी 13, पारू 6, साहेबगंज 17 व सरैया में छह पैक्स को क्रय के लिए चिह्नित किया गया है। गायघाट में एक तथा साहेबगंज में एक यानी दो व्यापार मंडल को चिह्नित किया गया है।

    किस प्रखंड में कितने किसानों ने कराया निबंधन

    औराई प्रखंड में 73, बंदरा 152, मोतीपुर 131, बोचहां 404, मुरौल 51, गायघाट 274, कांटी 61, कटरा 92, कुढनी 284, मडवन 36, मीनापुर 294,मुशहरी 129, पारू 40, साहेबगंज 173 सकरा 332, सरैया में 26 किसान ने निबंधन कराया है।

    पहले दिन खरीद की यह रफ्तार

    औराई प्रखंड में 90 क्विंटल, बंदरा 37 क्विंटल, बोचहां 140 क्विंटल, गायघाट 200 क्विंटल, कुढनी 105 क्विंटल, मीनापुर 320 क्विंटल धान की खरीदारी की गई।

    धान उत्पादन का निर्धारित लक्ष्य

    कृषि विभाग ने एक अनुमानित लक्ष्य तय कर सहकारिता विभाग को रिपोर्ट दी है। उसके मुताबिक जिले में धान का उत्पादन लक्ष्य 5 लाख 39 हजार 221.76 मीट्रिक टन है। इसमें औराई में 38163.20 मीट्रिक टन, बंदरा 15543.57 , बोचहां 37190.71 ,गायघाट 38116.69, कांटी 31834.92 , कटरा 34426.66, कुढ़नी 56919.76 , मडवन 16374.87 , मीनापुर 30440.69 , मोतीपुर 47815.04 , मुरौल 12777.78 , मुशहरी 22618.23 , पारू 53549.51 , साहेबगंज 32412.02, सकरा 36436.95 और सरैया 34600.98 मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया गया है।