Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BRA Bihar University: दीक्षांत समारोह में 59 टापरों को मिलेगा गोल्ड मेडल, इनमें 46 बेटियां शामिल

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 04:22 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 25 अगस्त को दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में पीजी और वोकेशनल कोर्स के 59 टापरों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे जिनमें 46 बेटियां हैं। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। कमेटी सदस्यों ने आडिटोरियम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRA Bihar University: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 25 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह में पीजी स्तर के सामान्य कोर्स, वोकेशनल, होम्योपैथी और एमएड के 59 टापरों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इस सूची में बेटियों की संख्या 46 है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने टापरों की सूची तैयार कर ली है, जिसके आधार पर अब टापर समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। टापरों की सूची में पीजी के दो सत्र 2021-23 और 2022-24 के तहत 23 विषयों में कुल 46 टापरों को शामिल किया गया है।

    इसके अतिरिक्त, वोकेशनल के तहत एमसीए (2021-24), एमबीए (2022-24) और फिश एंड फिशरीज (2023-24) के तीन, 2020-23 के एमडी होम्योपैथी के आठ और 2021-23 तथा 2022-24 के एमएड के दो टापरों को भी शामिल किया गया है।

    मंगलवार को कुलपति प्रो. डीसी राय की अध्यक्षता में दीक्षा समारोह को लेकर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। 11 विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इसके बाद, सदस्यों ने पहले आडिटोरियम और फिर कम्युनिटी हाल में तैयारियों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान फाल्स सिलिंग और टाइल्स की स्थिति का अवलोकन किया गया। इसके बाद माइक की टेस्टिंग की गई, जिसमें आडिटोरियम में आवाज की गूंज पहले से काफी कम हो गई है। इसे पूरी तरह से कम करने के लिए तकनीशियन कार्य कर रहे हैं।

    कुलपति के नेतृत्व में सदस्यों ने राज्यपाल के लिए तैयार हो रहे रूम का निरीक्षण किया। इसमें अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रोसेशन के आगमन और वापस जाने के रूट पर भी चर्चा की गई।

    इसके बाद, आडिटोरियम के बगल से होकर जाने वाले रास्ते से होते हुए समिति के सदस्य कम्युनिटी हाल पहुंचे। यहां वीआईपी के लिए भोजन कराने के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। अब तक की तैयारियों के अनुसार मंच पर कुल पांच कुर्सियां लगाई जाएंगी, जिनमें मुख्य अतिथि एलजी मनोज सिन्हा, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, राजभवन के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थू, कुलपति प्रो. डीसी राय और रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा के लिए कुर्सी होगी। इसके अलावा, पीछे में भी तीन कुर्सियां लगाई जाएंगी।

    समारोह में इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल

    पीजी सत्र 2021-23

    अदन चंद्र दास - बांग्ला - विश्वविद्यालय बांग्ला विभाग

    तलत फातिमा - रसायनशास्त्र - विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग

    फूल कुमारी - संस्कृत - विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग

    आशुतोष - मैथिली - विश्वविद्यालय मैथिली विभाग

    नलिनी - संगीत - एमडीडीएम कालेज

    प्रिया कुमारी - भूगोल - एमजेके कालेज बेतिया

    अंकिता कुमारी - गणित - पीजी गणित विभाग

    निशा कुमारी - गणित - आरएन कालेज हाजीपुर

    अंजलि कुमारी - बाटनी - एमडीडीएम कालेज

    चंदा कुमारी - एआइएच - आरडीएस कालेज

    सोनम रानी - समाजशास्त्र - नीतीश्वर कालेज

    वंदना कुमारी - भौतिकी - विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग

    पुनिता कुमारी - होम साइंस - विश्वविद्यालय होम साइंस

    फैसल मंसूर - इलेक्ट्रानिक्स - विश्वविद्यालय इलेक्ट्रानिक्स विभाग

    अवंतिका - जूलाजी - एसआरकेजी कालेज सीतामढ़ी

    मानसी मेहता - अंग्रेजी - एमडीडीएम कालेज

    काजल कुमारी -हिंदी - एसआरकेजी कालेज सीतामढ़ी

    सना शाहीन - मनोविज्ञान - एमडीडीएम कालेज

    एरम जहां - उर्दू - विश्वविद्यालय उर्दू विभाग

    अवंतिका डे - राजनीति विज्ञान - विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग

    सोनू कुमार - दर्शनशास्त्र - विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग

    श्रेया - अर्थशास्त्र - विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग

    अभिषेक कुमार - इतिहास - विश्वविद्यालय इतिहास विभाग

    वर्षा रानी - कामर्स - विश्वविद्यालय कामर्स विभाग

    पीजी सत्र 2022-24

    तुलसी कुमार - कामर्स - आरडीएस कालेज

    अंजलि कश्यप - अंग्रेजी - विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग

    मेधावी - हिंदी - विश्वविद्यालय हिंदी विभाग

    पिंटू कुमार - मैथिली - विश्वविद्यालय मैथिली विभाग

    भविनी - संगीत - एमडीडीएम कालेज

    अंशु प्रिया - दर्शनशास्त्र - एलएस कालेज

    युगेश कुमार - संस्कृत - विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग

    कृत्या कुमारी - समाजशास्त्र - नीतीश्वर कालेज

    सदिया सना - उर्दू - विश्वविद्यालय उर्दू विभाग

    अमृता - बाटनी - एमडीडीएम कालेज

    मानस झा - रसायनशास्त्र - विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग

    अनन्या गर्ग - इलेक्ट्रानिक्स - विश्वविद्यालय इलेक्ट्रानिक्स विभाग

    स्नेहा रंजन - गणित - विश्वविद्यालय गणित विभाग

    आनंद निषाद - भौतिकी - विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग

    उजमा रहमान - जूलाजी - विश्वविद्यालय जूलाजी विभाग

    पूजा कुमारी - एआइएच एंड सी - आरडीएस कालेज

    संजीव कुमार - अर्थशास्त्र - आरडीएस कालेज

    अंजलि कुमारी - भूगोल - विश्वविद्यालय भूगोल विभाग

    सौरव कुमार - इतिहास - विश्वविद्यालय इतिहास विभाग

    अन्नु कुमारी - होम साइंस - वैशाली महिला कालेज

    माधव मुकुंद मुरारी - राजनीति विज्ञान - आरडीएस कालेज

    कृष्णा कुमार - मनोविज्ञान - विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग

    जयेश सिंह - एमसीए - विश्वविद्यालय गणित विभाग

    आकांक्षा स्वाति - एमबीए - विश्वविद्यालय कामर्स विभाग

    कृति गुप्ता - फिश एंड फिशरीज - विश्वविद्यालय जूलाजी विभाग

    एमडी होम्योपैथी

    डा. नितेश कुमार - प्रैक्टिस आफ मेडिसिन - आरबीटीएस होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल

    डा. समराजू हरिथा - साइकियाट्री - जीडी मेमोरियल होम्योपैथी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल पटना

    डा. प्रिया हेनरिटा सी - रिपरेट्री - जीडी मेमोरियल होम्योपैथी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल पटना

    डा. सरिता वर्मा - मैटेरिया मेडिका - जीडी मेमोरियल होम्योपैथी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल पटना

    डा. मो. मुजतबा हुसैन - पेडियाट्रिक्स - जीडी मेमोरियल होम्योपैथी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल पटना

    डा. महजबीन कौसर - होम्योपैथिक फार्मेसी - जीडी मेमोरियल होम्योपैथी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल पटना

    डा. निवेदिता मुखर्जी - आर्गेनन आफ मेडिसिन - जीडी मेमोरियल होम्योपैथी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल पटना

    डा. साधना - आर्गेनन आफ मेडिसिन - जीडी मेमोरियल होम्योपैथी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल पटना

    एमएड

    दीक्षा जोशी - एमएड - कालेज आफ टीचर एजुकेशन तुर्की

    रेणु कुमारी - एमएड - कालेज आफ टीचर एजुकेशन तुर्की