Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य वुशू प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले को 19 स्वर्ण समेत 28 पदक

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2022 01:58 AM (IST)

    छपरा में छह से आठ अगस्त तक आयोजित 12 वीं राज्य जूनियर एवं सीनियर वुशू प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 19 स्वर्ण चार रजत एवं पांच कांस्य पदक समेत कुल 28 पदक जीता।

    Hero Image
    राज्य वुशू प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले को 19 स्वर्ण समेत 28 पदक

    मुजफ्फरपुर। छपरा में छह से आठ अगस्त तक आयोजित 12 वीं राज्य जूनियर एवं सीनियर वुशू प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 19 स्वर्ण, चार रजत एवं पांच कांस्य पदक समेत कुल 28 पदक जीता। वहीं तालू स्पर्धा में जिले की टीम ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। तालू स्पर्धा में अपराजिता मिश्रा ने तीन स्वर्ण, ईशा मिश्रा ने तीन स्वर्ण, सपना कुमारी ने तीन स्वर्ण, कुमार आनंद ने तीन स्वर्ण, गेशु कुमारी ने दो स्वर्ण, शिवम सिंह ने दो स्वर्ण, सृष्टि कुमारी एवं यामिनी साक्षी ने एक-एक स्वर्ण तथा खुशी कुमारी ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइटिग स्पर्धा में अमन झा ने एक स्वर्ण, राजा कुमार ने एक रजत, निखिल विनय ने एक कांस्य, विराट ने एक कांस्य, प्रतिभा श्री ने एक रजत, कृष्णा कुमारी ने एक रजत, प्रणव ने कांस्य एवं तनिष्का ने एक कांस्य पदक जीता। जिला वुशू संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है। कहा कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य योगासन स्पो‌र्ट्स में शुभम व हर्ष को पदक

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहरसा में आयोजित राज्य योगासन स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता में जिले को दो पदक प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता में शुभम कुमार ने योग का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं हर्ष दुबे ने प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। यह जानकारी जिला योग संघ के सचिव अभय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। अखिलेश कुमार, अर्चना कुमारी, अलका सिन्हा, कुंदन राज आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner