विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर की बेटी शेफाली राय ने गुजरात में जगाई विधिक जागरूकता की अलख, संविधान दिवस पर बांटीं 300 पुस्तिकाएं

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:31 PM (IST)

मुंगेर की अधिवक्ता शेफाली राय ने संविधान दिवस पर गुजरात के पारुल विश्वविद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने 300 संविधान पुस्तिकाएं वितरित कीं और मौलिक अधिकारों व नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।

शेफाली राय. सौ. स्वजन

शेफाली राय. सौ. स्वजन 

HighLights

  1. अधिवक्ता शेफाली राय ने गुजरात में विधिक जागरूकता अभियान चलाया।

  2. संविधान दिवस पर 300 संविधान पुस्तिकाएं वितरित कीं।

  3. नागरिकों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।

संवाद सूत्र, मुंगेर। मुंगेर की बिटिया शेफाली राय ने गुजरात में विधिक जागरूकता की अलख जगाई है। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट की अधिवक्ता शेफाली राय ने संविधान दिवस के अवसर पर पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा के लीगल एड सेंटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 300 संविधान पुस्तिकाएं भेंट कीं। इस कार्यक्रम में कुल 500 पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

मुंगेर और बांका लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की छोटी बेटी शेफाली राय ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और आम लोगों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी।

संविधान की प्रस्तावना व मूल्यों के पालन की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों, अतिथियों और आम नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना तथा उसके मूल्यों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नागरिकों में संवैधानिक समझ और विधिक जागरूकता बढ़ने से लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।

न्यायिक, प्रशासनिक व विश्वविद्यालय के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश केआर रबारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डीवी सावल्या, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों सहित पारुल विश्वविद्यालय के पदाधिकारी तथा समाजसेवी मौजूद रहे। मुंगेर की बेटी की इस पहल को समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कोच डिस्प्ले पर लाखों खर्च, फिर भी यात्रियों को बोगी का पता नहीं, धरहरा स्टेशन पर मैनुअल सिस्टम ने खोली सुविधा की पोल

यह भी पढ़ें- मुंगेर में 15 हजार लेकर भी छात्राओं को न बेड, न पानी, एएनएम-जीएनएम का हंगामा, जांच के घेरे में हॉस्टल व्यवस्था

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।