Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट लेने में महिला यात्री से नोकझोंक

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 15 Oct 2018 07:56 PM (IST)

    मुंगेर। मॉडल स्टेशन के टिकट काउंटर पर सोमवार की सुबह टिकट लेने के दौरान काउंटर कर्मी एवं महिला यात्री के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसकी शिकायत वृद्ध महिला यात्री ने वरीय अधिकारी से की है। जानकारी के अनुसार जमालपुर निवासी चंदा देवी खगड़िया जाने के लिए एक नंबर टिकट काउंटर पहुंची तो काउंटर कर्मी ने महिला को टिकट नहीं दिया, कहा कि अभी टिकट नहीं मिलेगा एक घंटे के बाद आइए।

    Hero Image
    टिकट लेने में महिला यात्री से नोकझोंक

    मुंगेर। मॉडल स्टेशन के टिकट काउंटर पर सोमवार की सुबह टिकट लेने के दौरान काउंटर कर्मी एवं महिला यात्री के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसकी शिकायत वृद्ध महिला यात्री ने वरीय अधिकारी से की है। जानकारी के अनुसार जमालपुर निवासी चंदा देवी खगड़िया जाने के लिए एक नंबर टिकट काउंटर पहुंची तो काउंटर कर्मी ने महिला को टिकट नहीं दिया, कहा कि अभी टिकट नहीं मिलेगा एक घंटे के बाद आइए। वृद्ध महिला यात्री ने अपनी लाचारी बताई बावजूद काउंटर कर्मी ने टिकट नहीं दिया। इसको लेकर दोनों के बीच नोक झोंक होने लगी। इस दौरान वहां मौजूद यात्रियों ने वृद्ध महिला की ओर से काउंटर कर्मी को समझाना चाहा तो काउंटर कर्मी उसे भी भला बुरा कहने लगी। आखिरकार वृद्ध महिला यात्री काउंटर कर्मी की शिकायत रेल के वरीय अधिकारियों से करने की बात कही। विदित हो कि टिकट काउंटर नंबर एक पर कार्यरत कर्मी के मनमानी की शिकायत इसके पहले भी कई बार रेल यात्रियों कर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें