Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Voter Adhikar Yatra: इस दिन मोकामा-लखीसराय होते हुए मुंगेर जाएंगे राहुल गांधी, भव्य स्वागत की तैयारी

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 02:18 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव 21 अगस्त को मुंगेर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में वोट अधिकार यात्रा में भाग लेंगे। महागठबंधन के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन की बैठक हुई जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का निर्णय लिया गया।

    Hero Image
    राहुल गांधी, तेजस्वी यादव मतदाता अधिकार रैली के लिए मुंगेर जाएंगे। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण के विरोध में आयोजित वोट अधिकार यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव 21 अगस्त को मुंगेर आएंगे। महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस यात्रा की सफलता को लेकर रविवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पासवान की अध्यक्षता में महागठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई।

    इसमें मुख्य रूप से जमालपुर विधानसभा के डॉ. अजय कुमार सिंह शामिल हुए। निर्णय लिया गया कि वोट अधिकार यात्रा के क्रम में मुंगेर पहुंचने पर महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत करेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होकर घर-घर दस्तक देकर लोगों तक पहुंचेंगे।

    बैठक में वोट अधिकार यात्रा की प्रभारी अर्चना रविदास, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष इनामुल हक, देवराज सुमन, मनोज यादव, अखिलेश सिंह, राजद के मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव, विनय कुमार सुमन, अनिल कुमार भूषण, बबीता भारती आदि शामिल थे।