Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Road: मुंगेर के लोगों को मिल गई एक और खुशखबरी, यहां बनने जा रहा फोरलेन हाईवे; देखें रूट चार्ट

    सुल्तानगंज-देवघर मार्ग अब टू लेन से फोर लेन बनेगा जिससे देवघर की यात्रा और सुगम हो जाएगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांका में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बारे में जानकारी दी। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। फोर लेन बनने से उत्तरी बिहार से तारापुर होते हुए देवघर जाने का रास्ता आसान होगा।

    By Manoj Kumar Mishra Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 02 Feb 2025 07:29 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। सुल्तानगंज-देवघर मार्ग टू लेन से फोर लेन बनेगा। इसके बनने से देवघर का सफर और सुगम होगा। यह जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी है।

    उन्होंने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान बांका में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की है। इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति संकल्पित है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार लगातार विकास कार्यों में लंबी-लंबी लकीरें खींच रही है।

    देवघर जाने में नहीं होगी दिक्कत

    डिप्टी सीएम ने कहा कि फोर लेन बनने के बाद सूबे के उत्तरी क्षेत्र से तारापुर के रास्ते देवघर जाने का रास्ता सुगम होगा। ऐतिहासिक श्रावणी मेला के दौरान वाहनों की भीड़ से लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बांका के प्रगति यात्रा के दौरान खेतों की सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सुल्तानगंज गंगा नदी का पानी हनुमाना डैम तक ले जाने की भी घोषणा की है।

    इससे क्षेत्र की सिंचाई समस्या का निदान हो जाएगा। गंगा का जल डैम तक पहुंचने से बांका, मुंगेर और भागलपुर के क्षेत्र के 45 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई सुनिश्चित हो जाएगी। पूरे वर्ष किसान खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।

    जीविका दीदियों के कार्यों को सराहा, सौंपा 103 करोड़ का चेक

    बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बांका पहुंचे थे। उन्होंने उन्नति ग्राम बाबरचक में जीविका दीदियों के उत्पाद की प्रदर्शनी की सराहना की। मुख्यमंत्री ने हाट का निरीक्षण किया।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत उन्नति ग्राम के बीच में बने तालाब का भी निरीक्षण किया। तालाब के चारों ओर बनाए गए सीढ़ीनुमा घाट और पैदल मार्ग की उन्होंने सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने तालाब के किनारे पौधारोपण भी किया। इस दौरान सीएम ने ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, डीआरसीसी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, परिवहन सहित अन्य विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।

    सीएम ने अंतरजातीय विवाह करने वाले दो लोगों को एक-एक लाख रुपए के एफडी का चेक सौंपा। साथ ही संबल योजना के तहत दो दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की चाबी भी दी गई।

    साहब... अब हमलोग खुशहाल रहेंगे

    जीविका दीदियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभुकों को चाबी सौंपने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान घर की चाभी मिलते ही गीता देवी की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

    गीता देवी ने कहा पहले हमलोग मिट्टी के घर में रह रहे थे। अब पक्का मकान में खुशहाल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां पर दो परिवारों को घर की चाभी सौंपी।

    साथ ही उन्नति ग्राम में बसाए गए भूमिहीन परिवारों के बीच मुख्यमंत्री ने बासगीत पर्चा का भी वितरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लाभुकों को भी गाड़ी की चाभी सौंपी गई।

    यह भी पढ़ें-

    किशनगंज-बहादुरगंज के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, 1100 करोड़ का प्रोजेक्ट; यात्रा में बचेंगे 25 मिनट

    आरा-सासाराम सड़क को लेकर आ गया नया अपडेट, 247 जमीन मालिकों तक पहुंचेगा नोटिस