Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी-2 में मनीषा रानी के समर्थन में सड़क पर उतरे मुंगेर के लोग, जीत के लिए मांगे वोट

    By Rajnish KumarEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 12:55 AM (IST)

    मुंगेर की बिटिया मनीषा रानी इन दिनों टीवी पर प्रचलित शो बिग बॉस के (ओटीटी सीजन 2) में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अपनी बिंदास बिहारी स्टाइल से सभी के बीच उनकी अलग पहचान है। इस बीच अब मनीषा के पक्ष में वोट करने की अपील के लिए शहरवासी गुरुवार को सड़क पर दिखे।पैदल और वाहन से बच्चे महिलाएं युवा मनीषा के पक्ष में वोट मांगते दिखे।

    Hero Image
    बिग बॉस ओटीटी-2 में मनीषा रानी के लिए वोट मांगते शहरवासी

    जागरण संवाददाता, मुंगेर: मुंगेर की बिटिया मनीषा रानी इन दिनों टीवी पर प्रचलित शो बिग बॉस के (ओटीटी सीजन 2) में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अपनी बिंदास बिहारी स्टाइल से सभी के बीच उनकी अलग पहचान है। इस बीच अब मनीषा के पक्ष में वोट करने की अपील के लिए शहरवासी गुरुवार को सड़क पर दिखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैदल और वाहन से बच्चे, महिलाएं, युवा मनीषा के पक्ष में वोट मांगते दिखे। सन्नी चंद्रवंशी की देखरेख में शादीपुर स्थित मनीषा रानी के निवास स्थान से वोट मांगने के लिए सभी निकले। राजेंद्र चौक, गांधी चौक, पूरबसराय, स्टेशन रोड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया।

    चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की है मनीषा

    मनीषा के समर्थन में सभी ने वोट मांगे और पंपलेट का वितरण किया। मनीषा रानी मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली हैं। पिता मनोज कुमार चंडी कुरियर का काम करते हैं। माता अभी बेटी के साथ मुंबई में है। मनीषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की हैं।

    बिग बॉस में पहुंचने पर परिवार के साथ-साथ शहर के लोग काफी खुश हैं। दरअसल, मनीषा की पढ़ाई मुंगेर में ही हुई है। प्रारंभिक बैद्यनाथ बालिका उच्च विद्यालय से हुई। आरडी एंड डीजे कॉलेज से पढ़ाई पूरी की।

    घरवालों ने बताया कि कि मनीषा को डांस और एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। मां-पिता ने मानसिक संबल दिया तो मनीषा ने संघर्ष कर अपने सपने को पूरा किया।