विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर के लाल का भूटान में बजेगा डंका, टीम इंडिया में मिली जगह, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएंगे तिरंगा

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:59 PM (IST)

मुंगेर के धरहरा प्रखंड के औड़ाबगीचा गांव के एनसीसी कैडेट रवि कुमार का चयन प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ...और पढ़ें

रवि कुमार . सौ.स्वजन

रवि कुमार . सौ.स्वजन

HighLights

  1. एनसीसी कैडेट रवि कुमार का भूटान YEP के लिए हुआ चयन।

  2. कठिन राष्ट्रीय परीक्षाओं और साक्षात्कारों को पार कर हासिल किया मुकाम।

  3. पहले कर्तव्य पथ परेड, शूटिंग चैंपियनशिप में भी किया प्रतिनिधित्व।

संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। मुंगेर जिले के लिए एक बेहद गर्व करने वाला क्षण सामने आया है। धरहरा प्रखंड के छोटे से गांव औड़ाबगीचा के रहने वाले होनहार एनसीसी कैडेट रवि कुमार अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनका चयन प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (YEP) के तहत भूटान के लिए हुआ है। 9 बिहार बटालियन (भागलपुर ग्रुप) के सीनियर अंडर आफिसर (SUO) रवि की इस बड़ी उपलब्धि से उनके पैतृक गांव, परिवार और पूरे एनसीसी परिवार में जश्न का माहौल है।

कठिन चरणों को पार कर हासिल किया मुकाम

रवि कुमार की यह सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयनित होने से पहले उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (Interview) और ग्रुप डिस्कशन (GD) जैसे कई कड़े और प्रतिस्पर्धी चरणों से गुजरना पड़ा।

अपनी प्रतिभा और अनुशासन के दम पर उन्होंने इन सभी बाधाओं को पार कर यह मुकाम हासिल किया है। भूटान में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान रवि वहां भारतीय संस्कृति, परंपरा, सभ्यता और देश के युवाओं की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे।

कर्तव्य पथ से लेकर शूटिंग चैंपियनशिप तक का सफर

रवि की उपलब्धियों का यह सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले वे दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप (RDC) के लिए चयनित होकर गणतंत्र दिवस परेड में शानदार कदमताल कर चुके हैं। इसके अलावा, वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित 'इंटर डायरेक्टोरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप-2026' में बिहार और झारखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने के.आर.एस. प्लस टू हाई स्कूल से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास की है, और वर्तमान में वे आईएनसी घोषैत अभयपुर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय रवि ने अपने माता-पिता बिनय कुमार व नबिता कुमारी, अपने शिक्षकों और अपनी मौसी को दिया है। उनकी मौसी भी खुद एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं और वाईईपी के तहत नेपाल की यात्रा कर चुकी हैं, जिनसे रवि को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

यह भी पढ़ें- सिंधुवारिणी जलाशय निर्माण से घटा खड़गपुर झील का जलस्तर, 6065 हेक्टेयर में लगी गेहूं की फसल की कैसे बुझेगी प्यास?

यह भी पढ़ें- जमालपुर में तत्काल टिकट के लिए रात से लड़ाई; क्यों हो रहा विवाद?कतार में लगने और पर्ची बनाने की प्रक्रिया समझ लें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।