विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमालपुर में तत्काल टिकट के लिए रात से लड़ाई; क्यों हो रहा विवाद? कतार में लगने और पर्ची बनाने की प्रक्रिया समझ लें

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:18 PM (IST)

Tatkal Ticket Queue Process छठ महापर्व के बाद जमालपुर रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की भारी भीड़ ...और पढ़ें

Tatkal Ticket Queue Process छठ के बाद जमालपुर रेलवे जंक्‍शन पर भारी भीड़: तत्काल टिकट के लिए रात 11 बजे से काउंटर पर सो रहे यात्री

Tatkal Ticket Queue Process छठ के बाद जमालपुर रेलवे जंक्‍शन पर भारी भीड़: तत्काल टिकट के लिए रात 11 बजे से काउंटर पर सो रहे यात्री

HighLights

  1. यात्री तत्काल टिकट के लिए रातभर काउंटर पर सोते हैं।

  2. आपसी सहमति से क्रम संख्या की सूची बनाई जाती है।

  3. सूचियां फाड़ी जा रही हैं, सीसीटीवी कैमरे की मांग।

संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। Tatkal Ticket Queue Process छठ महापर्व का अनुष्ठान पूरा होते ही अब परदेश लौटने की चिंता यात्रियों को सताने लगी है। घर-आंगन में चार दिनों तक छठी मइया की आराधना करने के बाद लोग रोजी-रोजगार की खातिर फिर महानगरों की राह पकड़ रहे हैं। मंगलवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर इसी आपाधापी की तस्वीर दिखी।

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ है, तो तत्काल टिकट काउंटर के बाहर रात से ही लंबी कतार लग रही है। हर किसी की एक ही कोशिश है कि किसी तरह कन्फर्म टिकट मिल जाए और वह समय पर अपने काम पर लौट सके।

Jamalpur Tatkal Ticket Chaos Post-Chhath Rush Counter Issues

समझिए क्या है तत्काल टिकट के लिए नंबर लगाने की पूरी प्रक्रिया?

तत्काल टिकट पाने के लिए जमालपुर स्टेशन पर यात्री एक अनोखी और आपसी सहमति वाली प्रक्रिया अपना रहे हैं:

  • रात से ही काउंटर पर डेरा: टिकट की मारामारी को देखते हुए यात्री एक दिन पहले रात (करीब 11 बजे से ही) काउंटर के बाहर पहुंचकर अपनी जगह सुरक्षित कर लेते हैं और वहीं फर्श पर सोकर रात गुजारते हैं।

  • सुबह तैयार होती है क्रमवार सूची: सुबह टिकट काउंटर खुलने से पहले धक्का-मुक्की और हंगामे से बचने के लिए कतार में लगे यात्री आपसी सहमति से एक कागज पर नाम और क्रम संख्या (सीरियल नंबर) लिखकर सूची तैयार करते हैं और उसे काउंटर के पास दीवार पर चिपका देते हैं, ताकि क्रम के अनुसार ही टिकट कट सके।

  • Jamalpur Tatkal Ticket Chaos Post-Chhath Rush Counter Issues (1)

    असामाजिक तत्व फाड़ दे रहे सूची, CCTV लगाने की उठी मांग

    यात्रियों द्वारा तैयार की जा रही यह सूची अब विवाद की वजह भी बनने लगी है। बुधवार के तत्काल टिकट के लिए यात्रियों ने नाम और क्रम संख्या लिखकर सूची चिपकाई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद किसी ने उस सूची को फाड़ दिया। इससे रातभर जागकर नंबर सुरक्षित करने वाले यात्रियों में गहरा आक्रोश है। करीब दर्जनभर यात्रियों ने आरपीएफ और रेल प्रशासन से सूची चिपकाने वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है, ताकि सूची से छेड़छाड़ करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

    शुरुआती तीन यात्रियों के खिले चेहरे, चौथे-पांचवें नंबर पर टूटी उम्मीद

    घंटों इंतजार के बाद जब काउंटर खुलता है, तो शुरुआती चंद लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल पाता है। मंगलवार को पहले नंबर पर रहे जिज्ञासा कुमारी और मानव कुमार को जमालपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कन्फर्म तत्काल टिकट मिल गया। दूसरे नंबर पर रहीं सुधा देवी को पटना से मुंबई के सीएसएमटी तक का कन्फर्म टिकट मिला, जबकि तीसरे नंबर पर रहे शहाबुद्दीन को जमालपुर से हावड़ा का कन्फर्म टिकट मिल गया।

    लेकिन तीन यात्रियों की खुशी के बाद चौथे नंबर पर खड़े विजय कुमार की उम्मीद टूट गई। हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस में उनका टिकट वेटिंग-28 पर पहुंच गया, जिससे उन्हें अमृतसर जाने की यात्रा को लेकर संशय है। पांचवें नंबर पर रहे प्रिंस कुमार को बशरतपुर जाने के लिए टिकट लेने पर वेटिंग-130 मिला, जिससे रातभर जागने के बावजूद उन्हें निराश होना पड़ा।

    Jamalpur Tatkal Ticket Chaos Post-Chhath Rush Counter Issues (2)

    दूसरा तत्काल काउंटर खोलने की मांग

    छठ बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से सोमवार से शुरू की गई 03024 जमालपुर-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन बड़ी राहत दे रही है। अनारक्षित ट्रेन होने से यात्रियों को तत्काल टिकट की मारामारी से निजात मिल रही है। सोमवार को जमालपुर से करीब 100 और बरियारपुर से लगभग 25 यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया। यात्रियों ने ऐसी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

    इधर, भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार, सीएमआइ संजीव कुमार गुप्ता, सीआइटी सुमन शर्मा और आरपीएफ जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। दूसरी ओर, यात्री कुंदन कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, अंशराज, विकास कुमार और लक्ष्मी कुमार ने डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता से मांग की है कि ग्रेड-वन स्टेशन होने के बावजूद यहां केवल एक तत्काल काउंटर है; पर्व-त्योहार के दौरान दूसरा काउंटर खुलने से महिलाओं, बुजुर्गों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

     

    यह भी पढ़ें- 'मेरा वेटिंग रह गया, सीट दें...' जमालपुर रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए 24 घंटे लगे रहे, सिर्फ तीन को मिली बर्थ



    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।