यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Teacher: फर्जीवाड़ा कर 15 वर्ष बनी रही शिक्षिका, अब दिया त्यागपत्र; ऐसे खुला लेडी टीचर का राज...
मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड में एक शिक्षिका रेखा कुमारी उर्फ प्रमिला कुमारी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी ...और पढ़ें

HighLights
- फर्जी दस्तावेज पर शिक्षिका की नियुक्ति
- जांच के बाद शिक्षिका ने दिया इस्तीफा
- मृत महिला के प्रमाणपत्र का किया उपयोग
संवाद सहयोगी, टेटिया बंबर (मुंगेर)। टेटिया बंबर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोकुलचक की शिक्षिका रेखा कुमारी उर्फ प्रमिला कुमारी ने फर्जी दस्तावेज पर शिक्षक बनी हुई थी। कुछ दिन पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त ने जांच अपलीय पर कार्रवाई की थी। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद महिला ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को त्यागपत्र दे दिया है।
दरअसल, प्रमिला देवी की मृत्यु वर्ष 2001 हो गई थी। दिवंगत प्रमिला देवी के प्रमाण पत्र रेखा कुमारी उर्फ प्रमिला कुमारी ने किसी प्रकार हासिल कर लिया। पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई ने वर्ष 2010 में प्राथमिक विद्यालय गोकुलचक में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति कर दी।
लगभग 15 वर्ष नौकरी के बाद घरेलू कलह के कारण मामले का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें खगड़िया जिले के थाना पसराहा क्षेत्र के बंदेरा गांव निवासी अनिल कुमार यादव ने लोक जन शिकायत पदाधिकारी को फर्जी मामले में आवेदन दिया था। आवेदन के उपरांत जांच के बाद पर प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन हुआ।
सौंपी गई रिपोर्ट के बाद आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भीमलाल ने बताया कि शिक्षिका पर रेखा कुमारी उर्फ प्रमिला कुमारी ने विद्यालय में मानसिक और स्वास्थ्य खराब रहने के कारण बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से किसी प्रकार का पत्र नहीं मिला है।
प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीडीओ निशा राय ने बताया कि विभाग की ओर से पत्र प्राप्त नहीं हुआ है प्राप्त पत्र प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई होगी। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
