अब शेविंग और मसाज के साथ शुरू होगा सफर, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए उठाया अहम कदम
जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए स्पा और सैलून की सुविधा शुरू की गई है। मालदा रेल मंडल ने यह सुविधा शुरू की है जिससे यात्रियों को शेविंग बाल कटिंग और मसाज की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है और इससे यात्रियों को रोजगार भी मिल रहा है। जमालपुर स्टेशन पर सैलून का रेट बाजार के बराबर ही है।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की यात्रा और भी आरामदायक होगी। लंबी यात्रा पर आप जा रहे हैं और आप शेविंग और मसाज करना भूल गए हैं तो यह सुविधा आपको रेलवे स्टेशन पर मिलेगी। मालदा रेल मंडल के जमालपुर स्टेशन पर स्पा और हाईटेक सैलून की सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले फेज में इसकी शुरुआत जमालपुर जंक्शन से हुई है। अब इसके बाद सुल्तानगंज साहिबगंज भागलपुर स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।
24 घंटे वातानुकूलित में लोग शेविंग बाल कटिंग से लेकर बॉडी मसाज तक करवा सकते हैं। दरअसल, रेल यात्रा को और बेहतर और थकावट दूर बनाने के लिए रेलवे मेंस एसी सैलून खोल रहा है। इससे न सिर्फ लोगों को रोजगार मिल रहा है, बल्कि वह आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।
स्टेशन पर खुलने वाले सैलनू का रेट बाहर जैसा ही रखा गया है। मेंस सैलून में आरमादेह मूविंग कुर्सियां लगाई गई हैं। बैठने के लिए सोफा का भी इंतजाम किया गया है। जमालपुर जंक्शन पर यह सैलून प्लेटफार्म संख्या एक पर द्वितीय श्रेणी की प्रतिक्षालय में खोला गया है। कुछ दिन पहले ही यह सुविधा यात्रियों के लिए बहाल की गई है। अभी हर दिन 10 से 12 यात्री यहां पहुंच रहे हैं।
मालदा रेल मंडल का प्रमुख स्टेशन है जमालपुर
जमालपुर मालदा रेल मंडल का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां सभी ट्रेनें रुकती हैं। एशिया का पहला रेल कारखाना होने के कारण यहां रेलवे के अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। साथ ही हर दिन 10 से 15 हजार यात्रियों का आवागमन इस स्टेशन से होता है। मेंस सैलून की सुविधा होने से यात्रियों को काफी सहूलियत हो रही है।
किसी का ट्रेन लेट है तो वह पूरी तरह से फ्रेश होकर आगे की सफर कर रहे हैं। यहां बाल कटिंग का 70 रुपये, बच्चा बाल कटिंग 50 रुपये, शेविंग-दाढ़ी बनना 50 रुपये, शरीर मसाज 100 रुपये दर रखा गया है। अमूमन यह रेट बाजार के सैलून का भी है। यहां अलग-अलग मसाज के लिए दर निर्धारित है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।