Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंड में हड्डियों और जोड़ों में दर्द को दें ध्यान : डा. निरंजन

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 13 Jan 2022 09:27 PM (IST)

    सर्दी के मौसम में कई संक्रमण के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या भी बढ़ रहा है।

    Hero Image
    ठंड में हड्डियों और जोड़ों में दर्द को दें ध्यान : डा. निरंजन

    संवाद सहयोगी, मुंगेर : सर्दी के मौसम में कई संक्रमण के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या भी बढ़ रहा है। खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ खासकर महिलाओं में यह दिक्कत आम हो जाती है। जैसे-जैसे कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों में जोड़ों के दर्द की परेशानियां भी बढ़ने लगती है। ठंड के मौसम में लोग शारीरिक काम गर्मियों के मुकाबले कम करते हैं। हड्डी अकड़ने के साथ कमजोर हो जाती है। ऐसे में विटामिन-डी हड्डियों की सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। ----

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीमारियां बढ़ने की संभावना सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. निरंजन सिंह के बताया कि ठंड के मौसम में खासकर वृद्धों में हड्डी संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। जोड़ों का दर्द परेशानी का सबब बन गया है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी नहीं मिलने से इस तरह की बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है। ठंड में बच्चों में रिकेट नामक व वयस्कों में ओस्टोमलेशिया नामक बीमारी बढ़ती है। ठंड में घुटने, कमर, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। असावधानी के कारण दर्द पर नियंत्रण नहीं हो पाता है। सर्दियों में हड्डी रोगों की दिक्कतें ज्यादा हो जाती है। उन्हें समय पर दवाई लेने और व्यायाम के साथ-साथ धूप सेंकने की सलाह दी जा रही है। --------

    सर्दियों में जरूरी है तेल की मालिश मरीज की स्किन सूरज की किरणों के संपर्क में आती है, तो हमारा शरीर विटामिन-डी बनाता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। लेकिन सर्दियों में धूप कम देर तक रहती है इसलिए शरीर इसे ठीक से नहीं बना पाता है। बढ़ती उम्र के साथ भी ठंड में हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है। ठंड के मौसम में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। गर्म पानी शरीर की अकड़न को दूर कर उसमें लचीलापन बनाए रखता है। ------

    हड्डियों के लिए करें एक्सरसाइज : शरीर को फिजिकली एक्टिव रखने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती और लचीली भी रहती हैं। वर्कआउट से हड्डियों में मजबूती आती है और वे सेहतमंद रहती हैं। यहां तक कि सर्दियों में भी रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। सैर के साथ वर्कआउट भी जरूरी होता है।