मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड से बदल जाएगी सूरत, ऊपर से गुजरेगी फोरलेन सड़क और नीचे सर्विस रोड
मुंगेर जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है जिससे इसकी सूरत बदलने वाली है। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन के लिए तेलिया तालाब में जीरो माइल बन रहा है। जीरो माइल बनने से पटना और भागलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को सुविधा होगी। भूमि अधिग्रहण के कारण परियोजना में थोड़ी देरी हो रही है लेकिन जून 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। आने वाले दिनों में जिले की सूरत बदली-बदली दिखेगी। जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर-मिर्जाचाैकी के बीच बन रहे ग्रीनफील्ड फोरलेन की कनेक्टिविटी के लिए मुंगेर के तेलिया तालाब में जीरो माइल तैयार किया जा रहा है। जीरो माइल में ऊपर से फोरलेन की सड़क गुजरेगी, नीचे का रोड पूरी तरह सर्विस लेन होगा।
जीरो माइल बनने के बाद पटना से खगड़िया जाने वाले वाहन सर्विस लेन से श्रीकृष्ण सेतु से बायें तरफ मुड़ेंगे। इसी तरह, मुंगेर-मिर्जाचौकी जाने वाले सीधे फ्लाईओवर से ऊपर से गुजरेंगे। जिन वाहनों को बरियारपुर जाना होगा, वह सीधा सर्विस लेन से जीरो माइल गोलबंर से गुजरेंगे।
तेलिया तालाब में बन रहे जीरो माइल गोलंबर को आर्कषक बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद जिले का स्वरूप भी एक अलग देखने को मिलेगा। पटना से भागलपुर, पीरपैंती, कहलगांव आदि जगहों पर जाने वाले लोग फोरलेन से जाने को इच्छुक रहेंगे तो उन्हें सर्विस लेन का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
सफियसराय रेल गुमटी के बाद (टाटा मोटर्स) बनने वाले फ्लाईओवर से सीधा तेलिया तालाब होकर ऋषिकुंड फोरलेन पर पहुंच जाएंगे। जीरो माइल के बनने के बाद यहां दिशा के लिए साइनेज बोर्ड भी लगेगा, ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
प्रोजेक्ट के साइड इंजीनियर पिंटू कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य में कुछ जगहों में भूमि अधिग्रहण बाधा बना हुआ है। ऐसे निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। जीरो माइल गोलंबर को भव्य रूप दिया जा रहा है। इसका एक सिरा सफियासराय रेल गुमटी से पहले रहेगा। दूसरा छोर शांतिनगर के पास गिरेेगा।
कम हो जाएगी दूरी, मिलेगी राहत
निर्माणाधीन मुंगेर-मिर्जाचाैकी फोर लेन का जुलाई-2025 तक चालू होना था, लेकिन कुछ भूमि अधिग्रहण और बिजली टावर के कारण समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा है। फोरलेन के बनने के बाद मुंगेर से भागलपुर, कहलगांव, पीरपैंती और झारखंड जाना आसान हो जाएगा। कम समय में लोग फर्राटा के साथ अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे।
अब तक 45 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं
5474 करोड़ की लागत से बन रहे मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क निर्माण का जिले में अबतक 55 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। जिले में 22.5 किमी फोरलेन परियोजना का काम 2025 में ही पूरा करना था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के कारण काम विलंब हो गया। अब इसका निर्माण का लक्ष्य 2026 के जून माह तक रख गया है।
मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीन फिल्ड फोर लेन सड़क का काम तेजी से चल रहा है। मुंगेर में 22.5 किमी निर्माण होना है। इसमें 55 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। मुंगेर में महमदा के पास कुछ भूमि अधिग्रहण के कारण विलंब हो रहा है। उम्मीद है कि जून 2026 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। - मनीष कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।