Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में बदलने की मांग को ले धरना

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:37 PM (IST)

    संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंगेर) डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में बदलने की मांग को लेकर ज

    डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में बदलने की मांग को ले धरना

    संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में बदलने की मांग को लेकर जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जुबली बेल चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव व अध्यक्षता सीपीआइ के पूर्व अध्यक्ष मजदूर नेता कामरेड दशरथ सिंह ने किया। मंच का संचालन मोर्चा के सह संयोजक सह जदयू के वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह कर रहे थे। मौके पर सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा जिस तरह से ओछी राजनीति के कारण यहां के अस्तित्व को मिटाया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे कामरेड दशरथ सिंह ने कहा कि आज देश निजीकरण की ओर जा रहा है। इसके कारण आज डीजल शेड हाशिए की ओर अग्रसर है। इसे लेकर एक बड़ी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है अन्यथा यहां के छात्र नौजवान के सामने समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए रेल के सवाल को लेकर सरकार के पुरजोर विरोध का समय आ गया है। कन्हैया सिंह, लोजपा नेता कृष्णानंद रावत एवं राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष यादव के साथ रालोसपा नेता रवि कांत झा ने संयुक्त रूप से कहा कि जमालपुर के विकास और वर्तमान में डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील करने के लिए कोई भी कुर्बानी मोर्चा के नेता देने को तैयार है। मौके पर राजद के मनीष यादव, बसपा जिला अध्यक्ष कपिल देव दास, हरिप्रसाद महतो, मोहम्मद आजम, दिलीप राज, अमर शक्ति, मिथिलेश यादव, नीरज यादव, रामनाथ राय, मनोज क्रांति, कुमार प्रभाकर, सत्यजीत पासवान, मनोज मंडल, दिनेश साहू, आशीष, डॉक्टर सुधीर, हिमांशु यादव, विपिन शर्मा, सुबोध ताती, नकुल यादव, रंजीत, मुनेश्वर शर्मा, सदानंद शर्मा, योगेंद्र यादव, विक्की सहित दर्जनों मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner