मुंगेर में 24 नवंबर को मनेगा 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद', जदयू ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
जदयू मुंगेर में 24 नवंबर को 'सुशासन दिवस नीतीश संवाद' का आयोजन करेगा, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास ...और पढ़ें

मुंगेर जदयू कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करते जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, एमएलसी विजय कुमार सिंह व अन्य कार्यकर्ता।
HighLights
24 नवंबर को मुंगेर में 'सुशासन दिवस नीतीश संवाद' का आयोजन।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य।
जदयू कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जदयू द्वारा आगामी 24 नवंबर को 'सुशासन दिवस नीतीश संवाद' का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और बेहद सफल बनाने के लिए मंगलवार को मुंगेर जिला जदयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष सौरभ निधि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रखंड और प्रकोष्ठ स्तर पर 17 से 19 नवंबर तक होंगी बैठक
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधान पार्षद सह सुशासन दिवस कार्यक्रम के प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और जमीनी कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 17 से 19 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों, नगर क्षेत्रों और विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित करें। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जनसंपर्क अभियान चलाकर जुड़ेंगे कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने बैठक में जोर देते हुए कहा कि 24 नवंबर के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अपनी पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी।
इसके लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को इस संवाद कार्यक्रम से जोड़ा जा सके।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से राजेंद्र मंडल, नवीन सिंह, सुधीर सिंह, प्रतिभा सिंह, पूनम देवी, राधा देवी, अनिल यादव, अजय चौधरी, राजीव सिंह, सुजीत मंडल, अनुज सिंह, रवि रंजन सिंह, राजेश कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, कुंदन सिंह, मृत्युंजय कुमार, रवि बिंद, पुनीत सिंह और सोनू सिंह सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।