विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में सीओ पर अभद्रता का आरोप, युवा जदयू अध्यक्ष को गाली देकर भगाया, डीएम तक पहुंचा मामला

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 07:51 PM (IST)

मुंगेर के धरहरा अंचल कार्यालय में युवा जदयू अध्यक्ष रितेश कुमार ने अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाया है।

एआई द्वारा जनरेट की गई इमेज।

एआई द्वारा जनरेट की गई इमेज।

HighLights

  1. युवा जदयू अध्यक्ष ने सीओ पर अभद्रता का आरोप लगाया।

  2. जनता की समस्या उठाने पर सीओ ने गाली-गलौज की।

  3. डीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।

संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा अंचल कार्यालय की कार्यशैली एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। अंचल कार्यालय में आम जनता की समस्याएं और शिकायतें उठाना युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष को काफी भारी पड़ गया।

युवा जदयू अध्यक्ष रितेश कुमार ने धरहरा के अंचलाधिकारी (CO) वीरेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सीओ ने न केवल उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए अपमानित कर उन्हें कार्यालय से बाहर भगा दिया।

इस पूरे मामले को लेकर युवा नेता ने जिला कलेक्टर (DM) निखिल धनराज निप्पाणीकर के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता रितेश कुमार के अनुसार, वह गत नौ नवंबर को क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों की लंबित समस्याओं व मामलों के त्वरित समाधान की मांग को लेकर अंचल कार्यालय में सीओ से मिलने गए थे।

आरोप है कि जैसे ही उन्होंने आम जनता से जुड़ी समस्याओं को रखना शुरू किया, सीओ भड़क गए और उन्होंने कथित तौर पर तंज कसते हुए पूछा कि वह बार-बार कार्यालय क्यों आते हैं।

आरोप है कि इसके बाद सीओ ने पद की गरिमा के खिलाफ जाकर अभद्र व्यवहार किया और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने का आदेश दे दिया। युवा नेता का यह भी कहा है कि इससे पहले भी एक अन्य आम नागरिक के साथ फोन पर बातचीत के दौरान इसी अंचलाधिकारी द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

सीओ ने आरोपों को नकारा, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

दूसरी ओर, जब इस संबंध में धरहरा के अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार से पक्ष जानना चाहा गया, तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह बेबुनियाद बताया।

सीओ का कहना है कि उनके द्वारा इस तरह की कोई भी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है और लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित युवा नेता ने डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर से शिकायत की।

डीएम ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट में तथ्य सही पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक स्तर पर इस विवाद के तूल पकड़ने से अंचल कार्यालय के कामकाज और अधिकारियों के रवैये को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर सदर अस्पताल में लिफ्ट बीमार, उद्घाटन के बाद 35 बार खराब हुईं लिफ्ट, मरीजों के लिए सीढ़ियां ही सहारा

यह भी पढ़ें- मुंगेर में खुले मैदान में बिखरे मिले धरहरा की कई पंचायतों के सरकारी दस्तावेज, रिकॉर्ड की सुरक्षा पर उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।