विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में खुले मैदान में बिखरे मिले धरहरा की कई पंचायतों के सरकारी दस्तावेज, रिकॉर्ड की सुरक्षा पर उठे सवाल

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:47 PM (IST)

Munger Government Documents Found Dumped: बिहार के मुंगेर में धरहरा प्रखंड की कई पंचायतों के महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज खुले मैदान ...और पढ़ें

मुंगेर के शेरपुर-फुलवरिया मैदान में लावारिस हालत में बिखरे पड़े सरकारी दस्तावेज।

मुंगेर के शेरपुर-फुलवरिया मैदान में लावारिस हालत में बिखरे पड़े सरकारी दस्तावेज। 

HighLights

  1. मुंगेर में खुले मैदान में सरकारी दस्तावेज लावारिस हालत में मिले।

  2. धरहरा प्रखंड की कई पंचायतों के गोपनीय रिकॉर्ड और लेबर कार्ड शामिल थे।

  3. बीडीओ ने जांच कर दोषियों पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Government Documents Found Dumped: बिहार में सरकारी फाइलों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा व रखरखाव को लेकर प्रशासनिक दावे कितने हवा-हवाई हैं, इसकी एक बड़ी बानगी सोमवार को मुंगेर में देखने को मिली।

धरहरा प्रखंड की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के बेहद महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच स्थित शेरपुर-फुलवरिया के समीप खुले मैदान में लावारिस हालत में फेंके मिले।

झाड़ियों और मैदान में बिखरे इन कागजातों में बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभुकों के परिचय पत्र (लेबर कार्ड), लाल कपड़े में बंधा महत्वपूर्ण रजिस्टर, आपूर्ति विभाग के दस्तावेज और कई अन्य गोपनीय सरकारी रिकॉर्ड शामिल हैं। प्रखंड कार्यालय के ये दस्तावेज अचानक नगर निगम सीमा में कैसे पहुंचे और इन्हें किसने व किस उद्देश्य से बाहर फेंका, इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कई पंचायतों के गोपनीय दस्तावेज बिखरे मिले

मैदान में फेंके गए रिकॉर्ड्स की जब स्थानीय लोगों ने पड़ताल की, तो उसमें धरहरा प्रखंड की महरना, ईटवा, आमारी, बंगलवा, सारोबाग, शिवकुंड और महगामा सहित कई पंचायतों के अभिलेख पाए गए।

इसके अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (LEO) धरहरा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) धरहरा से जुड़े कई आधिकारिक कागजात भी वहां लावारिस पड़े थे।

Munger Dharhara Scattered Govt Documents Found Inquiry Ordered (1)

सोमवार दोपहर जब राहगीरों और स्थानीय निवासियों की नजर इन सरकारी दस्तावेजों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी।

सूचना मिलने के बाद अपराह्न करीब दो बजे श्रम विभाग के कर्मी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और बिखरे पड़े तमाम कागजात को एकत्र कर अपने साथ ले गए। हालांकि, देर शाम तक यह पहेली बनी रही कि ये फाइलें किस कार्यालय की अलमारी से बाहर निकाली गईं।

जांच कराकर तय की जाएगी जवाबदेही: BDO रश्मि भारती

इस गंभीर लापरवाही पर धरहरा की प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रश्मि भारती ने प्रशासनिक पक्ष रखते हुए बताया शुरुआत में इस बात की जानकारी मुझे नहीं थी, मीडिया के माध्यम से पूरा मामला संज्ञान में आया है।

किस तरह के और कितने संवेदनशील दस्तावेज वहां फेंके मिले हैं, इसका भौतिक सत्यापन करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लेबर कार्ड से संबंधित कार्य श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देखते हैं, जो फिलहाल दुर्गापूजा के समय से छुट्टी पर चल रहे हैं।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और सभी दस्तावेजों का मिलान प्रखंड कार्यालय के मूल रजिस्टर से किया जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि ये कागजात किसके आदेश से बाहर निकाले गए। जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों की पहचान कर उन पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में तंत्र-मंत्र के बहाने दुष्कर्म: चीख भी नहीं सकी पीड़िता, सलाखों के पीछे पहुंचा ढोंगी

यह भी पढ़ें- मुंगेर के धरहरा सीएचसी में डॉक्टरों के लिए आवास नहीं, परिसर में बीएचएम का डेरा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।