विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में तंत्र-मंत्र के बहाने दुष्कर्म: चीख भी नहीं सकी पीड़िता, सलाखों के पीछे पहुंचा ढोंगी

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:48 PM (IST)

मुंगेर के जमालपुर में तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक ढोंगी ने मूक युवती से दुष्कर्म किया। उसने परिजनों को बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया।

मुंगेर में तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से दुष्कर्म: चीख भी नहीं सकी पीड़िता, इशारों से खुला राज

मुंगेर में तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से दुष्कर्म: चीख भी नहीं सकी पीड़िता, इशारों से खुला राज

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए बीमारी ठीक करने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना छह नवंबर को जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर मोहल्ले की है।

आरोपित ने पूजा के बहाने युवती के स्वजन को घर से बाहर भेज दिया और कमरे में अकेले रहने के दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता बोलने में असमर्थ है। उसने इशारों के जरिए स्वजन को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपित तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के माध्यम से बीमारी ठीक करने का दावा करता था। इसी सिलसिले में वह युवती के घर पहुंचा था। उसने पूजा के लिए सामग्री मंगवाई और युवती के स्वजन को किसी बहाने घर से बाहर भेज दिया।

इसके बाद युवती को लेकर एक कमरे में पूजा करने लगा। स्वजन को कमरे में आने से भी मना कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बोलने में असमर्थ होने के कारण पीड़िता घटना के दौरान शोर नहीं मचा सकी।

आरोपित के जाने के बाद उसने इशारों से स्वजन को आपबीती बताई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने पीड़िता के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच की।

थानाध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि सात नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।