विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर सदर अस्पताल में लिफ्ट बीमार, उद्घाटन के बाद 35 बार खराब हुईं लिफ्ट, मरीजों के लिए सीढ़ियां ही सहारा

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:31 PM (IST)

Munger Sadar Hospital Lift Breakdown: मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगी दोनों लिफ्टें 35 ...और पढ़ें

बंद पड़ा लिफ्ट सीढ़ी से जाती बुजूर्ग महिला. जागरण

बंद पड़ा लिफ्ट सीढ़ी से जाती बुजूर्ग महिला. जागरण 

HighLights

  1. मुंगेर सदर अस्पताल की दोनों लिफ्टें 35 बार खराब हुईं।

  2. शनिवार से पूरी तरह ठप, मरीजों को सीढ़ियों का सहारा।

  3. सिविल सर्जन ने लिफ्टों की गुणवत्ता, रखरखाव की जांच के आदेश दिए।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Sadar Hospital Lift Breakdown: मुंगेर स्थित मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को आधुनिक व बेहतर सुविधाएं देने के तमाम प्रशासनिक दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

बुजुर्गों, महिलाओं और विशेष रूप से दिव्यांगों की सुगम आवाजाही के लिए अस्पताल में स्थापित की गईं दोनों लिफ्ट खुद गंभीर रूप से 'बीमार' पड़ चुकी हैं। स्थिति यह है कि शुभारंभ के बाद से लेकर अब तक ये लिफ्टें करीब 35 बार खराब हो चुकी हैं, और गत शनिवार से दोनों पूरी तरह ठप पड़ी हैं।

मरीजों की इस गंभीर समस्या का सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते जिन्हें एक मंजिल चढ़ना भी दूभर है, उन्हें मजबूरन जान जोखिम में डालकर सीढ़ियों के सहारे वार्डों तक पहुंचना पड़ रहा है।

बुजुर्गों और गंभीर मरीजों की बढ़ गई दुश्वारियां

सोमवार को अस्पताल की इस बदहाल व्यवस्था की कलई तब खुली, जब सीताकुंड डीह निवासी बुजुर्ग महिला शांति देवी अपने बीमार स्वजन से मिलने अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंचीं। जब वह लिफ्ट के पास गईं, तो पता चला कि लिफ्ट खराब है। इसके बाद मजबूरन उन्हें सीढ़ियों का ही सहारा लेना पड़ा।

अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की मानें तो स्थिति यह है कि लिफ्ट हर पांच दिन पर किसी न किसी तकनीकी खराबी के कारण बंद हो जाती है। बार-बार इसकी मरम्मत तो कराई जाती है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।

सवाल यह उठ रहा है कि जब एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी सीढ़ियां चढ़ना चुनौती बन जाए, तो कोई गंभीर मरीज, गर्भवती महिला या बुजुर्ग आखिर कैसे दूसरी-तीसरी मंजिल तक पहुंच पाएगा?

रखरखाव एजेंसी की भूमिका पर सवाल, सिविल सर्जन ने दिए जांच के आदेश

सदर अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर लिफ्ट लगाने का मूल उद्देश्य यही था कि मरीजों और उनके परिजनों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने में किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन दोनों लिफ्टों के लगातार बंद रहने से यह पूरा उद्देश्य ही बेकार साबित हो रहा है।

मामले तूल पकड़ने के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लिफ्टों का बार-बार इस तरह खराब होना उनकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने बताया कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है और तत्काल इसकी मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही यह भी तकनीकी जांच कराई जाएगी कि आखिर दोनों लिफ्ट बार-बार खराब क्यों हो रही हैं और इसके पीछे रखरखाव एजेंसी की क्या लापरवाही है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में खुले मैदान में बिखरे मिले धरहरा की कई पंचायतों के सरकारी दस्तावेज, रिकॉर्ड की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- मुंगेर के डकरा नाला पंप नहर प्रोजेक्ट की लागत 145 से बढ़कर 251 करोड़, जून 2027 तक पूरा करने का नया लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।