विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में माता जागरण के दौरान चलीं गोलियां, दो युवक गंभीर घायल, शंकरपुर में तनाव

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:09 AM (IST)

मुंगेर के शंकरपुर में माता जागरण कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद हिंसक हो गया, जिसमें गोलीबारी में दो युवक गंभीर ...और पढ़ें

मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती घायल युवक।

मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती घायल युवक।

HighLights

  1. माता जागरण में विवाद के बाद हुई गोलीबारी।

  2. दो युवक करण और आशीष गंभीर रूप से घायल।

  3. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Durga Sthan Mata Jagran Firing: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर दुर्गा स्थान में बुधवार की देर रात आयोजित माता जागरण कार्यक्रम के दौरान अचानक विवाद हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात से शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और फिर खुलेआम हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरातफरी व दहशत फैल गई।

इस सनसनीखेज वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की कमर में गोली लगी है, जबकि दूसरे युवक के सिर पर हथियार की बट से वार कर लहूलुहान कर दिया गया।

दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

घायल युवकों की पहचान शंकरपुर निवासी करण कुमार और उसके दोस्त आशीष के रूप में हुई है। पीड़ित करण कुमार ने गांव के ही चार युवकों पर जानलेवा हमला करने और वर्चस्व स्थापित करने की नियत से गोलीबारी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जागरण देखने के दौरान शुरू हुआ विवाद

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल करण ने बताया कि वह अपने मित्र आशीष के साथ शंकरपुर स्थित दुर्गा स्थान परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम देख रहा था। इसी दौरान गांव के प्रिंस और संतु वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश में अचानक उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में खलबली मच गई।

पिस्तौल लहराते पहुंचे दबंग, ताबड़तोड़ चलाई गोली

आरोप है कि मारपीट के कुछ ही देर बाद प्रिंस और रोशन हाथ में पिस्तौल लहराते हुए मौके पर पहुंचे। इसी बीच आपा खोते हुए संतु ने आग्नेयास्त्र से ताबड़तोड़ गोली चला दी। बंदूक से निकली गोली सीधे आशीष की कमर के बाईं ओर जा लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। वहीं, हमलावरों ने करण के सिर पर भी हथियार (पिस्तौल की बट) से जोरदार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

भगदड़ के बीच अस्पताल पहुंचे घायल, जांच में जुटी पुलिस

मेले और जागरण स्थल पर अचानक गोली चलने की गूंज सुनते ही श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

दोनों घायल किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित करण ने बताया कि आरोपित युवक गांव में अपनी दबंगई और वर्चस्व कायम करने के लिए अक्सर ऐसी हिंसक वारदातों को अंजाम देते हैं। उ

धर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और घायलों के बयान के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में जेल से छूटते ही फिर तस्करी में जुटा अविनाश; कासिम बाजार पुलिस ने स्कूटी से 7.5 लीटर शराब के साथ दबोचा

यह भी पढ़ें- श्राद्ध में जुटे थे लोग, चोरों ने कर दिया खेल! मुंगेर में एक घर से 14 मोबाइल, दूसरे से बाइक चोरी; दो गिरफ्तार