विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर के भीमबांध से गुजरेगा छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, पर्यटन और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:44 PM (IST)

बिहार सरकार ने मुंगेर के भीमबांध से गुजरने वाले बक्सर-भागलपुर छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के डीपीआर के लिए 66.58 करोड़ ...और पढ़ें

कुछ इस तरह का होगा छह लेन का एक्सप्रेस-वे. सौ. इंटरनेट मीडिया

कुछ इस तरह का होगा छह लेन का एक्सप्रेस-वे. सौ. इंटरनेट मीडिया 

HighLights

  1. भीमबांध से गुजरेगा बक्सर-भागलपुर छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे।

  2. डीपीआर के लिए ₹66.58 करोड़ की राशि स्वीकृत।

  3. पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।

संवाद सहयोगी,  मुंगेर। बिहार के आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुंगेर जिले के प्रसिद्ध भीमबांध की प्राकृतिक वादियों और जंगलों के बीच से छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गुजरेगा।

बक्सर से भागलपुर तक प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी और हाई-प्रोफाइल सड़क परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने तथा विशेषज्ञ सलाहकारों (Expert Consultants) की सेवाएं लेने के वास्ते राज्य सरकार ने 66.58 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।

इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। डीपीआर के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद अब इस मेगा प्रोजेक्ट की अगली प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

इन जिलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेस-वे

प्रस्तावित छह लेन एक्सप्रेस-वे की रूपरेखा बेहद रणनीतिक तरीके से तैयार की गई है:

  • यह एक्सप्रेस-वे बक्सर से शुरू होगा।

  • इसके बाद यह अरवल, जहानाबाद, राजगीर, सिकंदरा और मुंगेर के भीमबांध के रास्ते होते हुए भागलपुर तक पहुंचेगा।

  • आगे की योजना के तहत इसे रक्सौल-हल्दिया हाईवे से भी जोड़े जाने का प्रावधान है।

इस परियोजना के धरातल पर उतरने से बिहार के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच सड़क संपर्क और परिवहन व्यवस्था बेहद मजबूत हो जाएगी। साथ ही, मुंगेर से पटना, राजगीर, जमुई और भागलपुर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों को आवागमन में भारी सहूलियत मिलेगी। इस पूरी परियोजना का क्रियान्वयन बिहार राज्य सड़क विकास निगम (BSRDC) की देखरेख में कराया जाएगा।

भीमबांध के पर्यटन और स्थानीय कारोबार को मिलेगी पंख

एक्सप्रेस-वे के भीमबांध के समीप से गुजरने का सबसे बड़ा लाभ क्षेत्रीय पर्यटन को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अपने प्राकृतिक सौंदर्य और गर्म जलकुंड (Hot Water Springs) के लिए देश-विदेश में विख्यात भीमबांध तक सुगम और उच्चस्तरीय सड़क संपर्क बनने से पर्यटकों की आवाजाही में भारी इजाफा होगा।

पर्यटकों के बढ़ने से स्थानीय स्तर पर होटल, परिवहन, खानपान और छोटे उद्योगों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा, कृषि उत्पादों और व्यावसायिक सामानों की ढुलाई आसान होने से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार तथा निवेश के नए द्वार खुलेंगे।

डीपीआर के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक तस्वीर

पथ निर्माण विभाग, मुंगेर के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा डीपीआर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद बिहार राज्य सड़क विकास निगम द्वारा इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है।

तैयार होने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में सड़क की वास्तविक लंबाई, सटीक संरेखण (Alignment), भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, कुल निर्माण लागत और कार्य पूरा होने की समयसीमा जैसे तमाम तकनीकी पहलुओं की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुंगेर: 50 घरों की बस्ती पक्के सिर्फ दो, 48 परिवारों को आज भी छत का इंतजार; कब बदलेगी तस्वीर?

यह भी पढ़ें- मुंगेर के लाल का भूटान में बजेगा डंका, टीम इंडिया में मिली जगह, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएंगे तिरंगा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।