विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमालपुर इरिमी में आम युवाओं के लिए खुलेंगे तकनीकी शिक्षा के द्वार, 2027 से 4 नए कोर्स, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:12 PM (IST)

Jamalpur IRIMEE Center of Excellence Railway Board Budge:जमालपुर स्थित भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) 2027 से 'सेंटर ...और पढ़ें

जमालपुर स्थित भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) का मुख्य द्वार।

जमालपुर स्थित भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) का मुख्य द्वार।

HighLights

  1. इरिमी जमालपुर 2027 से 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनेगा।

  2. आम युवा भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे यहाँ।

  3. वेल्डिंग, मेकाट्रॉनिक्स जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। Jamalpur IRIMEE Center: एशिया की पहली रेल इंजन निर्माणशाला के रूप में ऐतिहासिक पहचान रखने वाला मुंगेर का जमालपुर अब तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के एक बड़े राष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है।

जमालपुर स्थित प्रतिष्ठित भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (IRIMEE) को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (Center of Excellence) के रूप में विकसित करने की प्रशासनिक कवायद अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।

वर्ष 2027 के अप्रैल-मई महीने से नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू होने की पूरी संभावना है। सबसे खास बात यह है कि अब तक केवल रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों तक सीमित रहने वाले इस विश्वस्तरीय संस्थान में अब देश और क्षेत्र के आम युवा भी तकनीकी शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इससे जमालपुर की पहचान केवल रेलवे प्रशिक्षण केंद्र तक सीमित न रहकर आधुनिक उच्च तकनीकी शिक्षा के बड़े हब के रूप में स्थापित होगी।

इन चार आधुनिक पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत संस्थान में उद्योग की आधुनिक जरूरतों को देखते हुए चार प्रमुख तकनीकी विषयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा:

  1. वेल्डिंग (Welding)

  2. हाइड्रोलिक्स (Hydraulics)

  3. मेकाट्रॉनिक्स (Mechatronics)

  4. न्यूमेटिक्स (Pneumatics)

इन पाठ्यक्रमों के जरिए छात्रों को आधुनिक औद्योगिक तकनीक, उच्चस्तरीय मशीनों के संचालन, ऑटोमेशन और रखरखाव से जुड़े व्यावहारिक कौशलों में पारंगत किया जाएगा। छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।

यहां से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं के लिए देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों, निजी उद्योगों और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार व उद्यमिता के नए दरवाजे खुलेंगे।

रेलवे बोर्ड से बजट मंजूर, महानिदेशक ने दी जानकारी

इरिमी के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने योजना की प्रगति पर जानकारी देते हुए बताया कि इरिमी को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। रेलवे बोर्ड की ओर से बजट की औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है और सभी लंबित कागजी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में गति शक्ति विश्वविद्यालय (Gati Shakti Vishwavidyalaya) के कुलपति ने भी इरिमी परिसर का दौरा कर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे।

आगामी नए साल में इरिमी का एक नया, हाई-टेक और आधुनिक स्वरूप देखने को मिलेगा, जिससे जमालपुर, मुंगेर और आसपास के जिलों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में सीओ पर अभद्रता का आरोप, युवा जदयू अध्यक्ष को गाली देकर भगाया, डीएम तक पहुंचा मामला

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, मुंगेर होकर चलेगी रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।