विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाह री भारतीय रेल : और फस गई लिफ्ट अटक गई बुजुर्ग यात्री की जान, बिहार के मॉडल रेलवे जंक्‍शन का हाल

By Jagran NewsEdited By: Dilip Kumar shukla
Published: Fri, 14 Oct 2022 11:11 AM (IST)

भारतीय रेल बिहार के जमलापुर रेलवे जंक्‍शन पर आधा घंटा लिफ्ट में फंसे यात्री को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला ...और पढ़ें

जमालपुर रेलवे जंक्‍शन पर बंद पड़ा लिफ्ट।
जमालपुर रेलवे जंक्‍शन पर बंद पड़ा लिफ्ट।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। मॉडल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर लगाया गया लिफ्ट यात्री के लिए जान की मुसीबत बन गया। प्लेटफार्म संख्या 2 से प्लेटफार्म संख्या एक पर आने के लिए जमालपुर केशोपुर निवासी विजय कुमार दास ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। लेकिन अचानक बिजली चली जाने से यात्री तक़रीबन 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रह गया। पीड़िता यात्री विजय कुमार दास ने बताया की उन्हें प्लेटफार्म पर बने लिफ्ट से प्लेटफार्म संख्या एक पर आना था। जिसके लिए उन्होंने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। लेकिन लिफ्ट पर प्रतिनियुकत अटेंडेंट कर्मी वहां से अनुसपस्थित था।

उन्होंने बताया की ज़ब लिफ्ट के अंदर जा कर उन्होंने बटन दबाया तो उसकी बिजली कट गयी। इस दौरान उनकी मदद करने वाला कोई मौजूद नहीं था। किसी तरह उन्होंने अपने मित्र को मोबाइल पर बाहर संपर्क किया। जिसके बाद उनके मित्र ने स्टेशन प्रबंधक ओंकार प्रसाद से इस मामले की शिकायत की। स्टेशन प्रबंधक को लिफ्ट में यात्री के फंसे होने की सूचना मिलने पर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी तरह यात्री को लिफ्ट से निकाला गया। वहीं पीड़िता यात्री विजय कुमार ने कहा की अगर उनके पास मोबाइल फोन नहीं होता तो उनके साथ किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। वहीं लिफ्ट पर अटेंडेंट के नहीं होने से रेलवे पर कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा की प्रतिनियुक्त कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यात्री सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

 यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रोटक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने जमालपुर स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सेप्ट कर रहे थे। अभियान के दौरान उन्हें हेल्पलाइन नंबर 182 की जानकारी देते हुए बताया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की आशंका हो तो आप इस नंबर पर सहायता ले सकते है। ट्रेनों में वैक्यूम रोकने व महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जानकारी यात्रियों को दिया गया। एएसआई लक्ष्मी सिंह ने महिला यात्रियों को सुरक्षा की जानकारी दी। बताया कि यात्री सुरक्षा से संबंधित नंबर 182 पर काल करते ही अगले स्टेशन पर यात्रियों की मदद के लिए आरपीएफ मौजूद होगा। रेलवे ट्रैक पार न करने, रेलवे परिसर में गंदगी न फैलाने की जानकारी भी यात्रियों को दी गई। दी। वैक्यूम के हानि एवं कुप्रभाव से भी यात्रियों को अवगत कराया गया। अभियान में सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा सहित अन्य बल मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।