Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर में तीन युवकों ने होमगार्ड के जवान से की मारपीट, ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 04:14 PM (IST)

    मुंगेर के तारापुर में कांवरिया पथ पर होमगार्ड जवान पंकज यादव के साथ तीन युवकों ने मारपीट की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जवान ने एक ई-रिक्शा को हटाने के लिए कहा था जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। इस घटना में दो महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पुलिस की गिरफ्त में तीनों युवक। (फोटो जागरण)

    संवाद सहयोगी, तारापुर(मुंगेर)। तारापुर प्रखंड के कांवरिया पथ स्थित धोबई अस्थाई पुलिस कैंप के पास गुरुवार की रात होमगार्ड जवान पंकज यादव के साथ तीन युवकों ने बदतमीजी करते हुए मारपीट की।

    गश्ती टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच चल रही है। दरअसल, कांवरिया पथ पर छोटे सवारी वाहनों के खड़ा रहने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नियंत्रण के लिए यहां अस्थाई कैंप खोला गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पथ पर एक ई-रिक्शा खड़ी थी। उसके चालक को वहां से हटने के लिए जवान ने कहा। इस बीच तीन युवक आए और पंकज यादव से उलझ गए और मारपीट शुरू कर दी।

    तीनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सूचना के बाद पहुंची गश्ती टीम ने पंकज यादव को तीनों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपित सुमन कुमार यादव, सूरज कुमार यादव, राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया।

    थाना में दिए शिकायत में पीड़ित जवान ने बताया कि 31 जुलाई की रात 10 बजे धोबई ओपी पर वह ड्यूटी पर थे। कुछ देर के बाद कांवरिया पथ पर एक ई-रिक्शा खड़ी हुई थी। जिसे हटाने के लिए बोले तो चालक ने हटा दिया। आगे बढ़े तो तीन युवक आ रहे थे।

    ई-रिक्शा हटवाने पर पिटाई

    तीनों ने कहा कि ई-रिक्शा हटाने वाले तुम कौन हो। इसके बाद पंकज यादव की सभी ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपित के साथ दो महिलाएं प्रिया देवी व किरण देवी ने भी गश्ती पुलिस की महिला पुलिस से हाथापाई की।

    पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेते हुए तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।