Munger Crime: 'दूसरी महिला को घर लाता है पति', पत्नी के विरोध करने पर शख्स ने जो किया...
मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा गांव में फंटूश यादव की पत्नी रूबी देवी ने पति पर अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रूबी ने बताया कि पति दूसरी महिला को घर लाता है और बच्चों के पालन-पोषण में भी मदद नहीं करता। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता, धरहरा (मुंगेर)। धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा गांव में घरेलू हिंसा का मामला प्रकाश में आया है। गांव के फंटूश यादव की पत्नी रूबी देवी ने अपने पति पर अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
रूबी देवी ने बताया कि जब उसने अपने पति के दूसरी महिला से संबंध का विरोध किया तो उसका पति आपा खो बैठा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान जब उसकी मां बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ भी बदसलूकी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
रूबी देवी ने बताया कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन पिछले आठ-नौ महीने से उसका पति उनके पालन-पोषण में कोई मदद नहीं कर रहा है। उल्टे बच्चों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज करता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि फंटूश यादव बार-बार उस महिला को घर लाता है, जिससे उसका अवैध संबंध है।
इससे पारिवारिक माहौल अशांत हो गया है। पीड़िता ने धरहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।