विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'RJD ने हमेशा अपने परिवार को देखा...' ललन सिंह को जिताने की खातिर नीतीश कुमार की भावुक अपील

Published: Fri, 26 Apr 2024 04:16 PM (GMT+05:30)

नीतीश कुमार ने मुंगेर में कहा कि राज्य में पिछले 15 सालों में जितना विकास हुआ है वह आप सभी ...और पढ़ें

ललन सिंह को जिताने की खातिर नीतीश कुमार की भावुक अपील। (फाइल फोटो)
ललन सिंह को जिताने की खातिर नीतीश कुमार की भावुक अपील। (फाइल फोटो)

संवाददता, मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के साथ-साथ बिहार में भी विकास का काम किया है। उन्होंने तेजस्वी पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में विद्वेश फैलाकर राज करने की कोशिश में लगे रहते हैं। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की याद दिलाकर तेजस्वी पर राजनीतिक हमला किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर अन्य बदलाव की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राजद ने हिदु-मुस्लिम का झगड़ा कराया। राजद काम नहीं सिर्फ मुस्लिम वोट के चक्कर में रहता है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी की। 60 वर्ष पुराने मंदिरों की घेराबंदी करेंगे। पहले क्या था, जो उसको वोट दीजिएगा, काम हमलोग करते है। जात-पात नहीं काम पर वोट करें।

लालू-राबड़ी के कार्यकाल पर फिर किया अटैक

नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी के 15 वर्षों के शासन में जो हुआ है, वह आप भी जानते है। मुंगेर में गंगा सह सड़क पुल का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, उस वक्त हम रेल मंत्री थे। शिलान्यास के बाद मुंगेर में दीपाेत्सव मना था।

एक बार फिर बोले- इधर-उधर नहीं जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बार बीच में इधर-उधर गए थे। अब नहीं जाएगे। जात के आधार पर नहीं, काम के आधार पर वोट करें। राजद ने सिर्फ परिवार को देखा है। मुंगेर से राजद ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, उस प्रत्याशी के पति के बारे में भी मालूम ही है। आप लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करें।

चार लाख को दी नौकरी, 10 लाख का है लक्ष्य

नीतीश कुमरा ने कहा कि पहले भी उनकी सरकार ने आठ लाख सरकारी नौकरी दी है। 10 लाख लक्ष्य के विरुद्ध चार लाख लोगों को नौकरी दे दी है। शेष प्रक्रिया में है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार शुरू से न्याय के साच विकास के हिमायती रहे हैं। यही कारण है कि पंचायत व नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लड़कियों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की समृद्धि की कहानी 2006 में गढ़ी।

मुख्यमंत्री ने प्रेम और भाइचारे का संदेश देते हुए बिहार की सभी 40 सीटें जिताने की अपील के साथ ही 400 से भी ज्यादा सीटों की उम्मीद जताते हुए भीड़ से हाथ उठा कर स्थानीय प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भरपूर समर्थन का भरोसा लिया।

यह भी पढ़ें: Purnia News: पूर्णिया में मतदाता की जमकर पिटाई, मतदान रोका गया; लोगों ने पुलिस जवान को घेरा

'Nitish Kumar के साथ मिलकर...', चुनाव के बीच PM Modi का बड़ा बयान; बोले- उनकी नजर मंगलसूत्र पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।