Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Nitish Kumar के साथ मिलकर...', चुनाव के बीच PM Modi का बड़ा बयान; बोले- उनकी नजर मंगलसूत्र पर

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 02:45 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने नीतीश जी के साथ मिलकर संविधान के हिसाब से सबका ध्यान रखा। कांग्रेस ने राजनीति के तहत देश के हिंदुओं के साथ भेदभाव किया। इनके घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। ये संविधान की मूलभावना के खिलाफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राजद ने बिहार को विकास के लिए तरसाया है।

    Hero Image
    'Nitish Kumar के साथ मिलकर...', चुनाव के बीच PM Modi का बड़ा बयान; बोले- उनकी नजर मंगलसूत्र पर

    जागरण संवाददाता, अररिया। अररिया में चुनावी सभा को सबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस देश भर में आरक्षण का कर्नाटक फॉर्मूला लाना चाहती है। वह पिछड़ों के हक का आरक्षण अपने वोटबैंक को देना चाहती है"।

    अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह और सुपौल से जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इस लूट में राजद भी मिला हुआ है। उसने कांग्रेस के इस पाप के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं बोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद इसी तरह से आगे चलकर अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण का हक भी छीन लेगी। ये तुष्टिकरण के दलदल में इतनी धंस गई कि इनके लिए संविधान की भावना मायने नहीं रखती।

    'मनमोहन सिंह ने कहा था...'

    उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधन पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। 2011 में मनमोहन सिंह जी की कैबिनेट ने आबीसी आरक्षण पर डाका डाल धर्म के आधार पर वोटबैंक को आरक्षण देने की मंजूरी दे दी थी। हालांकि, विरोध के कारण सफल नहीं हुए। इसके बावजूद ओबीसी कोटे से आरक्षण की बात सुप्रीम कोर्ट के मना करने के बाद भी इन्होंने अपने घोषणापत्र में रखी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे द्वारा इसका विरोध करने पर ये आगबबूला हो जाते हैं। कांग्रेस आपके हिस्से का संसाधन अपने वोटबैंक को देना चाहती है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी है और जिंदगी के बाद भी है। इसे रोकने की ताकत आपके पास है। आप हमें वोट दीजिए ताकि उसके मंसूबे सफल नहीं हो।

    कांग्रेस-राजद ने नौकरी के नाम पर जमीन छीन ली...'

    मोदी ने कहा, कांग्रेस-राजद ने विकास के लिए बिहार को तरसाया। नौकरी के नाम पर जमीन छीन ली। नौकरी वालों से तनख्वाह छीन ली। गाड़ी वालों से गाड़ी छीन ली। पैसे वालों का अपहरण कर उनसे पैसे छीन लिए। कहा, 2024 का चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक दृष्टि से शक्तिशाली बनाने के लिए है। इस देश के संसाधन पर पहला हक गरीबों का है, किसानों का है, मां-बहनों का है।

    'हमने नीतीश जी के साथ मिलकर...'

    मोदी ने कहा कि हमने नीतीश जी के साथ मिलकर संविधान के हिसाब से सबका ध्यान रखा। कांग्रेस ने राजनीति के तहत देश के हिंदुओं के साथ भेदभाव किया। इनके घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। ये संविधान की मूलभावना के खिलाफ जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत की संपदा और संसाधन बढ़े हैं। इन पर पहला हक गरीबों का है। ये हक आपका है। मोदी आपका है। राजद और कांग्रेस का कहना है इन संसाधनों पर पहला हक उनके वोट बैंक का है। वे इन संपत्तियों की जांच कराएंगे। उनकी नजर मंगलसूत्र पर है। वे आपकी संपत्ति का एक्सरे कराएंगे। आपसे छीनकर अपने वोटबैंक को दे देंगे।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: चुनाव के बीच Nitish Kumar का बड़ा फैसला, तीसरे चरण के लिए बनाई नई स्ट्रेटजी

    ये भी पढ़ें- 'बैलेट पेपर लूट-लूटकर करते रहे राज; अब EVM को कर रहे बदनाम', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पहली बार बोले पीएम