छठ के बाद भागलपुर से जयपुर के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, चेक करें शेड्यूल और रूट
रेलवे ने छठ महापर्व के बाद भागलपुर से जयपुर के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन (09722) चलाने की घोषणा की है, ...और पढ़ें

छठ के बाद भागलपुर से जयपुर के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन (AI Generated Image)
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद दूसरे प्रदेशों में नौकरी करने वाले यात्रियों की वापसी को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर से जयपुर के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन (Bhagalpur Jaipur Train) चलाने की घोषणा की है।
ट्रेन संख्या 09722 अप भागलपुर-जयपुर वन-वे स्पेशल 18 नवंबर बुधवार की रात 9:30 बजे भागलपुर से रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन का ठहराव पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर भी होगा।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल सेकेंड क्लास और स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इस ट्रेन के परिचालन से भागलपुर और मुंगेर जिले के यात्रियों को जयपुर जाने में सहूलियत मिलेगी।
खासकर छठ के बाद रोजगार के लिए राजस्थान लौटने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इधर, रेलवे ने भागलपुर-पटना रेलखंड पर भी दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
भागलपुर-पटना रिजर्व स्पेशल
इसके तहत 30 नवंबर को गाड़ी संख्या 03431 अप भागलपुर-पटना रिजर्व स्पेशल और 31 नवंबर को गाड़ी संख्या 03432 डाउन पटना-भागलपुर रिजर्व स्पेशल चलाई जाएगी।
हालांकि, दोनों ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशनों की सूची रेलवे ने अब तक जारी नहीं की है।
यह भी पढ़ें- स्टेशनों पर बढ़ा इंतजार, मिर्जापुर में रेलवे हादसे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल; तेजस राजधानी से गरीब रथ तक घंटों लेट
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: 1 जनवरी से बदल रहे सप्तक्रांति, श्रमजीवी और मगध समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर