Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munger News: अभिषेक बने मुंगेर के नए एसडीओ, शिवाक्षी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 20 May 2025 08:27 PM (IST)

    Munger News बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुमार अभिषेक को मुंगेर का नया एसडीओ नियुक्त किया है। वे पहले से ही कई पदों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वहीं शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वे कुमार अभिषेक से कार्यभार लेंगी।

    Hero Image
    अभिषेक बने मुंगेर के नए एसडीओ। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा कैडर के कई अधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया।

    सामान्य प्रशासन विभाग ने हवेली खड़गपुर में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर कार्यरत कुमार अभिषेक का स्थानांतरण करते हुए उन्हें मुंगेर सदर अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी पद पर पदस्थापित किया है।

    बताते चलें कि कुमार अभिषेक के पास वर्तमान समय में हवेली खड़गपुर डीसीएलआर के अलावा मुंगेर नगर निगम के निगमायुक्त का काम भी देख रहे हैं। इनका कार्यकाल बेहतर रहा।

    अब एसडीओ बनने के बाद अनुमंडल के विकास कार्यों में गति आएगी। दूसरी ओर भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर की शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। यह कुमार अभिषेक से प्रभार लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner