प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया उत्प्रेरण केंद्र का उदघाटन
असरगंज (मुंगेर) संवाद सूत्र : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर उत्प्रेरण केंद्र का उद्घ
असरगंज (मुंगेर) संवाद सूत्र : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर उत्प्रेरण केंद्र का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शालीग्राम महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि संविधान ने बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिया है। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा से जोड़े। शिक्षित व्यक्ति ही समाज व राष्ट्र के विकास में सहायक हो सकता है। शिक्षा एक ऐसा धन है, जिसे कोई चोर नहीं चुरा सकता है। यह ताउम्र लोगों के साथ रहती है। उन्होंने कहा कि 11 वर्ष से 14 वर्ष के किसी भी गरीब बच्चे का नामांकन विद्यालय में कराया जा सकता है। इस अवसर पर संकुल संसाधन केन्द्र के अरविंद यादव, पंकज कुमार दिवाकर, प्रार्चाय पंकज कुमार, सेवा निवृत प्रचार्य गौतम प्रसाद सिंह, महेश यादव, नरेश सिंह, रामदेव सिंह, अभय पासवान, लक्ष्मीकांत यादव आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।