Bihar Politics: चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा, VIP में हुए शामिल
मोतिहारी में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता शिवलाल सहनी ने एक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सहनी और अन्य नेताओ ...और पढ़ें
-1750526570294.webp)
वीआईपी पार्टी में शामिल हुए अधिवक्ता शिवलाल सहनी। (जागरण)
जागरण संवाददाता, मोतिहारीता ली। सभी को पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन साहनी, राष्ट्रीय सचिव वरूण विजय, युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन साहनी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिले में पार्टी का संगठन काफी मजबूत है। वहीं, शिवलाल सहनी के पार्टी में शामिल होने से हमारा संगठन जिले में और मजबूत होगा।
जिला युवा अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्वी चंपारण के सभी 12 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।
सूबे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और हमारे नेता मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, तभी निषाद आरक्षण लागू हो सकेंगा।
अधिवक्ता शिवलाल सहनी ने कहा कि हम मल्लाह समाज से आते है। हम स्वाभिमान, सम्मान और सिद्धांत से समझौता नहीं कर सकते हैं। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव वरूण विजय, संजय साहनी आदि ने भी संबोधित किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।